सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जर्मनी में बंदूकधारी ने यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर 2 लोगों को मारा, सिर पर लगे कैमरे से लाइव स्ट्रीमिंग की
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

जर्मनी में बंदूकधारी ने यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर 2 लोगों को मारा, सिर पर लगे कैमरे से लाइव स्ट्रीमिंग की

Last updated: October 10, 2019 12:03 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बर्लिन: जर्मनी के पूर्वी शहर हाले में बंदूकधारी ने फायरिंग कर बुधवार को दो लोगों को मार डाला। घटना यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर हुई। वह कत्लेआम के लिए अंदर घुसना चाहता था, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। उसने प्रार्थना स्थल के गेट पर भी कई गोलियां दागीं, उस वक्त करीब 80 यहूदी श्रद्धालु अंदर मौजूद थे। बंदूकधारी ने इस हमले का वीडियो बनाने के लिए अपने सिर पर कैमरा भी लगा रखा था।
उसने वीडियो गेमिंग प्लेटफॉर्म ट्विटच (Twitch) पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की, हालांकि कुछ देर में इसे हटा लिया गया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले को यूरोप में यहूदी विरोधी भावना का एक और उदाहरण करार दिया।
जर्मनी के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 27 वर्षीय बेनड्रॉफ के रूप में हुई। धार्मिक स्थल पर हमले का यह तरीका बिल्कुल क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) जैसा है। यहां मार्च में 28 साल की ब्रेंटन टॉरेंट ने मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग कर 51 लोगों की हत्या कर दी थी। उसने सिर पर कैमरा लगाकर इस कत्लेआम की फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी। इसके बाद फेसबुक को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
हमलावर ने कहा- यहूदी समस्याओं की जड़
चरमपंथ का अध्ययन करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था के एक वीडियो को अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने इंटरनेट पर पोस्ट पर किया है। करीब 35 मिनट के वीडियो में हरे रंग की जैकेट पहने हमलावर ने अपना नाम एनॉन बताया। उसने प्रलय से इनकार करते हुए दुनिया की समस्याओं की लिस्ट बनाई। बार-बार कसम खाई और दर्शकों से माफी मांगी। हमलावर ने कहा कि यहूदी सभी समस्याओं की जड़ हैं। इसके बाद उसने श्रद्धालुओं से भरे यहूदी प्रार्थना स्थल में घुसने की कोशिश की। लेकिन प्रार्थना स्थल के सुरक्षाकर्मियों ने वक्त रहते गेट बंद कर दिया। हमले में नाकाम रहने पर उसने बाहर एक महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
जर्मनी के मंत्री बोले- यहूदी विरोधी सोच से लड़ना होगा
जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने ट्वीट किया, ”हमें अपने देश में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ लड़ना होगा। हमले में जान गंवाने वालों और घायलों के प्रति मेरी संवेदनाएं। कठिन समय में पुलिस ने अच्छा काम किया।” हमले के बाद चांसलर एंजेला मर्केल बर्लिन में एक यहूदी प्रार्थना स्थल पहुंचीं और लोगों से मुलाकात की। दूसरी ओर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले को यूरोप में यहूदी विरोधी भावना की एक और उदाहरण करार दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फेस्टिव अक्टूबर को घूमकर करना चाहते हैं सेलिब्रेट
Next Article प्रधानमंत्री के लिए नया बोइंग 777 आएगा, इसे वायुसेना के पायलट उड़ाएंगे
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?