अक्टूबर महीने को फेस्टिव मंंथ कहना गलत नहीं होगा। इस महीने में त्योहारों की रौनक ही रौनक दिखाई देती है। ऐसे में इस महीने में एक साथ कई छुट्टियां भी आती हैं, अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और कहीं घूमकर इस फेस्टिव मंथ को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये 5 जगह घूमने के लिए परफेक्ट रहेगी-
जोधपुर:-राजस्थान के इस शहर को ब्लू सिटी नाम से जाना जाता है। यहां पर आपको कई ऐतिहासिक जगह देखने को मिलेगी। आप शाही महल और भवन देख सकते हैं। उम्मेद भवन पैलेस, मेहरानगढ़ फोर्ट, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, घंटा घर यहां की मशहूर जगह हैं।
नैनीताल:-उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों में से एक है नैनीताल, आपको अगर पहाड़ और पानी पसंद है, तो आप नैनीताल घूम सकते हैं। हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत में आपको नैनीताल बहुत खूबसूरत लगेगा। यहां नैनी लेक, नैना देवी मंदिर, राज भवन, गोविंद बल्लभभाई पंत चिड़िया घर, टिफिन टॉप जैसी कई रोमांचक जगहें है।
ऋषिकेश:-धार्मिक और एडवेंचर के लिए मशहूर उत्तराखंड की खूबसूरत जगह है ऋषिकेश। यह जगह शांति और खूबसूरत बाजार इस जगह को खास बनाते हैं। साथ ही आप फिटनेस के लिए यहां चलने वाले कई योगा सेंटर की सैर भी कर सकते हैं। आप यहां भारत माता मंदिर, त्रिवेणी घाट, राम झूला, लक्ष्मण झूला महर्षि योगी आश्रम घूमने के साथ रॉफ्टिंग, बोटिंग कर सकते हैं।
पंचमढ़ी:-मध्यप्रदेश की खूबसूरत डेस्टिनेशन जो आपको हटकर लगेगी। यहां आप जटाशंकर गुफा, पंचमढ़ी वाटरफॉल, पांडव गुफा, भेड़ाघाट जैसी दिलचस्प जगहों के अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देख सकते हैं।
रन ऑफ कच्छ:-नदी, पहाड़ और झरनों से आप कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो गुजरात का रन ऑफ कच्छ आपके लिए सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन है। गुजरात के कच्छ शहर में दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान है जो ‘रण ऑफ कच्छ’ के नाम से फेमस है। इसके एक तरफ राजस्थान का थार रेगिस्तान है और दूसरी तरफ पाकिस्तान का सिंध प्रांत है।

