बॉबी देओल इस समय अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। वह हर नई फिल्म में अलग तरह का रोल करके दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत रहे हैं। फिल्म ‘एनिमल’ में अबरार हक़ के रोल में उनका खतरनाक रूप लोगों को बहुत पसंद आया।
कम स्क्रीन टाइम मिलने के बाद भी उनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई। इसके बाद ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। अब बॉबी ने फिल्म ‘जन नायकन’ में भी शानदार काम किया है। थलपति विजय के साथ इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं।
उनकी आने वाली फिल्मों में भी काफी नयापन देखने को मिलेगा। फिल्म ‘बंदर’ में उनका सीरियस रोल हो या ‘अल्फा’ में उनकी मौजूदगी, वह हर जगह छाए हुए हैं। ‘एनिमल’ से लेकर ‘जन नायकन’ तक, बॉबी देओल लगातार नए और दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं। वह हर रोल के साथ दर्शकों को एक नया सरप्राइज दे रहे हैं।
जन नायकन में बॉबी देओल का एक और दमदार रोल

