जलगांव। “सप्तदिवसीय प्लास्टिक बहिष्कार महाअभियान” का शुभारंभ सम्पूर्ण भारत मे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, जलगांव द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे अणुव्रत भवन मे आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहां कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों ने महाप्रज्ञ अष्टकम एवं स्वच्छ गीत गायन द्वारा किया । साध्वी प्रमुख श्री जी का संदेशवाचन सौ. पूजा मालू ने किया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जी छाजेड़ ने “सप्तदिवसीय प्लास्टिक बहिष्कार महाअभियान” की रूपरेखा से सबको अवगत कराते हुए सबसे सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती सीमा ताई भोले एवं आमदार श्रीमान राजू मामा भोले, मुख्य वक्ता साध्वी श्री डॉ योगक्षेम प्रभा जी एवं विशेष वक्ता श्रीमान उमेश जी सेठिया थे।कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री सौ. रीटा बैद एवं आभार ज्ञापन सौ. मोनिका छाजेड़ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में handmade bags की भी प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें बहनों को पेपर,जूट याद कपड़ों के थैले बनाने थे। जिसमें उन्हें प्लास्टिक के बहिष्कार हेतु एक स्लोगन का भी उपयोग करना था। बहनों ने बड़े उत्साह से इसमें अपनी सहभागिता दर्ज की। यह जानकारी तेरापंथ महिला मंडल, जलगांव से निर्मला छाजेड़ ने दी।



