भायंदर। अनाथ और बेसहारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उदेश्य से जय जिनेंद्र इवेंट्स ग्रूप की पहल को हर जगह सराहा जा रहा है। आगामी 12 अक्टूबर की शाम को कई अनाथालय के बच्चों को बुलाकर उनके खाने पीने का इंतजाम और जय जिनेंद्र इवेंट ग्रूप के युवा उनके साथ गरबा खेलेंगे । इसके अलावा उन बच्चों को उपहार देने की व्यवस्था की गयी है।
मीरा भायंदर के जय जिनेंद्र इवेंट्स ग्रूप के युवाओं की सकारात्मक सोच का परिणाम है शुभ महोत्सव, जिसके जरिये ये लोग समाज के उन बच्चों को एक दिन की ख़ुशी देने का प्रयाश कर रहे हैं, जिनका इस दुनिया मैं कोई नहीं हैं। भायंदर पश्चिम मै पपाया ग्राउंड मै होने जा रहा है। इस साल 1000 से अधिक बच्चों को बुलाने की योजना है । लगातार सातवाँ साल हो रहे इस योजना मै कुल तीन हजार लोगों की संभावना हैं ।
इस चेरिटेबल कार्यक्रम की तयारियों मैं अरिहंत सुराना, त्रिशाला जैन, हर्षल जैन, श्रेणिक जैन, दीपक जोगानी, ऋषिका जैन, प्रेरिका जैन, मयुर जैन, संचित धानुका, धवल परावे, विशाल जाजोदिया, निकिता जैन, भावेश सोलंकी, हीरा जैन, अमन भण्डारी, भरत जैन, और गीतेश जैन आदी तत्परता के साथ लगे हुए हैं ।
अभिनव पहल: हजारों अनाथ बच्चों के साथ 12 अक्टूबर को गरबा खेलेंगे ‘जय जिनेन्द्र ग्रुप’ के युवा

