मुंबई। जिलोला जैन मित्र मंडल का तृतीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन 27 जनवरी को कल्याणी विलेज रिसोर्ट में रखा गया है। इसका निर्णय सांताक्रुज तेरापन्थ भवन में राजकुमार बफना के अध्यक्षता में कार्यकारिणी की मीटिंग में किया गया है। स्नेह सम्मेलन के प्रायोजक मनोहर लाल, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, महावीर कुमार , पंकज कुमार, चौधरी जिलोला निवासी मुम्बई गोरेगांव प्रवासी है। स्नेह सम्मेलन में महिला मंडल , कन्यामण्डल, किशोर मण्डल, एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्य लगे है। सम्मेलन में प्रतिभावान बच्चो एवं तपस्वियों का सम्मान किया जायेगा। बच्चो द्वारा संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन होगा। बहुत से रोचक गेम्स का भी आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक बापना, राजेश चौधरी, महावीर बापना, राजेश महेंद्र चौधरी, पीयूष चौधरी, यशवंत बापना, कमलेश बापना, निमेष बापना, संजय चौधरी, भगवतीलाल बापना, सरोज देवी चौधरी पूजा बापना तैयारियों में लगे है। यह जानकारी ज्ञानचंद बापना ने दी।

