पेटलावद। गत दिनों इंटरनेशनल फेडरेशन जैन सोशल ग्रुप्स पेटलावद यूथ की एक वृहद बैठक और मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय खुश्बू पैलेस में किया गया। उक्त बैठक में 2019-21 की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर पंकज जे.पटवा को चुना गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जे.पटवा ने अपनी पूरी नवीन टीम की घोषणा की जिसमे सचिव नीलेश मेहता,उपाध्यक्ष सचिन मूणत, स्वप्निल वागरेचा,कोषाध्यक्ष स्वप्निल भंडारी,सहकोषाध्यक्ष अनुराज भंडारी, सहसचिव महेश भंडारी,मीडिया प्रभारी राहुल मेहता* को लिया गया। परामर्शदाता के रूप में मनीष पटवा,अनूप मेहता,दीपेश मूणत चुने गए। सांस्कृतिक समिति में रोहित मोन्नत ,मुदित गादिया, प्रियेश मांडोत,पदम् मेहता,खुश्बू कटकानी,नीलम बरबेटा, अंजली मूणत, सारिका मूणत, स्वीटी भंडारी,को लिया गया। सरंक्षक के रूप में में मनोज गादिया,प्रमोद मेहता,रोहित कटकानी,कीर्तिश चाणोदिया,उमेश श्रीमाल चुने गए।
कार्यकारिणी में अंकित मुरार, आभाष सोलंकी, अर्पित भंडारी बामनिया, संजय मूणत बामनिया, सुशील वागरेचा,सचिन कटारिया, जितेंद्र कोटडिया, निखिल मांडोत, नयन भंडारी, पुष्पेंद्र कटकानी, मनोज वोरा, स्नेहिल भंडारी, सौरभ बरबेटा, पंकज मूणत, अरुण मोन्नत, अभिनव मोन्नत, प्रतीक मोन्नत, कमल कोठारी, अनुराज गादिया, मोहित मोन्नत, पीयूष सोलंकी, अमित मांडोत बामनिया, अभिषेक पटवा, सोनू भंडारी बामनिया, संयम भंडारी आदि चुने गए। कार्यक्रम की शुरुआत जैन सोशल ग्रुप की महिला सदस्यों ने नवकार महामंत्र के उच्चारण से किया।
इस अवसर पर संदीप बरबेटा ने पिछले वर्ष जैन सोशल ग्रुप द्वारा किये गए सामाजिक और मानवसेवा के कार्यो के बारे में अपनी विस्तृत जानकारी प्रदान की। स्वप्निल भंडारी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस गरिमामय अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जे.पटवा ने जैन सोशल ग्रुप्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा की जैन सोशल ग्रुप्स मानवसेवा ओर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रसर रहा है।मानवसेवा के साथ साथ सामाजिक सेवा इस ग्रुप का मुख्य लक्ष्य है। उक्त कार्यक्रम में ग्रुप के समस्त पदाधिकारी ओर सदस्यगण अपने पूरे परिवार के साथ विशेष रूप से उपस्थित थे।उक्त आयोजन में विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। स्वागत भाषण संस्थापक अध्यक्ष संदीप बरबेटा ने दिया। आभार रोहित कटकानी ने माना। इस अवसर पर ग्रुप ने नवनियुक्त अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए प्रेषित की।
इंटरनेशनल फेडरेशन जैन सोशल ग्रुप्स पेटलावद यूथ की बैठक व मिलन समारोह आयोजित, पटवा चुने गए अध्यक्ष

