सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जेपी इन्फ्राटेक के घर खरीदारों का इंतजार बढ़ेगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जेपी इन्फ्राटेक के घर खरीदारों का इंतजार बढ़ेगा

Last updated: May 5, 2019 11:47 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:जेपी इन्फ्राटेक के प्रोजेक्ट में घर खरीदारों का भविष्य एक बार फिर अधर में लटक गया है। शोधन अक्षमता एवं दिवालिया प्रक्रिया (आईबीसी) के तहत नया खरीदार ढूंढ़ने के लिए दी गई 6 मई की समयसीमा तक कंपनी के लिए खरीदार मिलना मुश्किल है। अब इस प्रकिया को एक और विस्तार का इंतजार है।
कर्जदारों ने इस कंपनी के लिए सुरक्षा ग्रुप की बोली को शुरुआती भुगतान की रकम कम होने के चलते शुक्रवार को खारिज कर दी थी। सुरक्षा ग्रुप के प्लान के लिए की गई वोटिंग प्रक्रिया में उसे जरूरी समर्थन नही मिल पाया। करीब चालीस फीसदी कर्जदारों ने सुरक्षा समूह के खिलाफ वोटिंग की। वही केवल 20 फीसदी उसके समर्थन में रहे। समाधान योजना की मंजूरी के लिए 66 फीसदी वोटों का होना जरूरी था। दरअसल जेपी प्रोजेक्ट में घर खरीदने वाले और कर्जदार दोनों चाहते हैं कि कोई सरकारी कंपनी ही प्रोजेक्ट को टेकओवर करे और घर बनाए। ऐसे में जेपी प्रोजेक्ट में एनबीसीसी की मजबूत दावेदारी अभी भी बनी हुई है।
ताजा हालात ये हैं कि फिलहाल कर्जदारों की समिति 9 मई को अगली रणनीति के लिए बैठक करने जा रही है। इससे पहले जेपी इन्फ्राटेक को आईबीसी के तहत मिली डेडलाइन 6 मई को खत्म हो जाएगी। साथ ही मामले पर 6 मई को ही नेशनल कंपनी लॉ टिब्यूनल यानि एनसीएलटी कोर्ट की इलाहाबाद शाखा में मामले की सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि अदालत से जेपी प्रोजेक्ट के लिए बोली की प्रक्रिया को और आगे बढ़ाने की मांग की जाएगी। एक्सटेंशन मिलने के बाद ही ये तय हो सकेगा कि ये प्रोजेक्ट किसे दिया जाए।
गौरतलब है कि आईडीबीआई बैंक की अगुवाई वाले समूह के आवेदन को एनसीएलटी में स्वीकार किये जाने के बाद जेपी इन्फ्राटेक साल 2017 में ऋण शोधन प्रक्रिया में गयी थी। जेपी इन्फ्राटेक जेपी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। कंपनी के ऊपर बैंकों के 9,800 करोड़ रुपये का बकाया हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भी यहां काम शुरू होने में कम से कम 4-6 महीने का समय और लग सकता है।
एनबीसीसी बाहर हो गई थी
इस प्रोजेक्ट के लिए सुरक्षा और सरकारी क्षेत्र की रियल एस्टेट कंपनी एनबीसीसी की बोलियां अंतिम दौर में पहुंची थी। कर्जदारों की कमेटी ने दोनों कंपनियों से संशोधित बोलियां दाखिल करने को कहा था। इसमें एनबीसीसी ने नई बोली दाखिल तो कर दी थी लेकिन उसमें कई बातों के लिए सरकारी मंजूरी की शर्तें भी रखी गई थीं। हालांकि मंजूरी इसी हफ्ते बुधवार को एनबीसीसी को मिल गई है लेकिन तब तक वो प्रोजेक्ट की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। और सुरक्षा ग्रुप क बोलियों को कर्जदारों के सामने वोटिंग के लिए रख दिया गया।
9 मई को तय होगी अगली रणनीति
अदालत के फैसले के आधार पर ही 9 मई की बैठक में ये फैसला लिया जाएगा कि जेपी इंफ्रा के लिए नई बोलियां मंगाई जाएंगी या नहीं। अगर एनसीएलटी की तरफ से कंपनी की बोली प्रक्रिया के लिए फिर से 270 दिनों का एक्सटेंशन मिल जाता है तो इस प्रोजेक्ट के लिए नई बोलियां मंगाई जा सकती हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेज धूप स्किन ही नहीं आंखों को भी पहुंचाती है नुकसान, ऐसे रखें ख्याल
Next Article दुनियाभर में अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा रहा है चीन: अमेरिका

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?