बेंगलुरु। जीतो चैप्टर बेंगलुरु नॉर्थ के अंतर्गत जीतो महिला विंग द्वारा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाफना के नेतृत्व में वर्ष 2024-26 के सफल दो वर्षीय कार्यकाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रस्तुति तथा नए आगाज के अवसर पर ‘ग्लिट्ज एंड ग्लोरी—कहानी कामयाबी की’ कार्यक्रम का आयोजन पैलेस ग्राउंड स्थित गायत्री विहार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र के साथ हुआ। इसके पश्चात पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाफना ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जीतो ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए केवल एक मंच ही नहीं दिया, बल्कि महिलाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने तथा समाज की जिम्मेदारियों को उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ निभाने का हौसला भी दिया है। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दो वर्षों के इस सफर में टीम हर समय उनके साथ खड़ी रही। समाज में शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, सामाजिक, धार्मिक, रचनात्मक, सेवा एवं सत्कार्यों से जुड़े प्रत्येक कार्य में सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और आज उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करने का अवसर है।
महामंत्री श्रीमती रक्षा छाजेड़ ने दो वर्षीय जीतो कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इन दो वर्षों में जीतो के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया गया तथा सेवा, शिक्षा एवं आर्थिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों के सफर में कई नए रिश्ते बने और महिला सदस्यों के साथ मिलकर अनेक सपनों को उड़ान मिली। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे यह सफर अभी समाप्त नहीं हो रहा, बल्कि एक खूबसूरत अध्याय अपने अंतिम पन्ने पर पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में पिछले दो वर्षों के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रस्तुति प्रत्येक संयोजिका ने अपनी सहसंयोजिका के साथ श्रव्य-दृश्य माध्यम से दी। सभी संयोजिकाओं एवं सहसंयोजिकाओं को अध्यक्ष लक्ष्मी बाफना एवं महामंत्री रक्षा छाजेड़ द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक प्रेसिडेंट ग्रूम कॉन्सेप्ट्स की ओर से जयचंद, प्रमोद एवं प्रमित बाफना, कुलपाक स्टील एंड फोर्जिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के पारस बड़ेरा, सह-प्रायोजक ग्रीन शेफ की मंजू पितलिया तथा उपहार प्रायोजक कुंदन इलेक्ट्रॉनिक्स के नरेंद्र धोका का भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में एपेक्स फाउंडर चेयरपर्सन तेजराज गुलेच्छा, जीतो नॉर्थ चेयरपर्सन विमल कटारिया, महामंत्री विजय सिंघवी, उपाध्यक्ष दिनेश बाफना, जीतो नॉर्थ लेडीज विंग के संयोजक नेमीचंद दलाल, जीतो महिला विंग एपेक्स की उपाध्यक्ष येश्मा जैन तथा जीतो नॉर्थ लेडीज विंग की पूर्व चेयरपर्सन एवं एपेक्स हाउसहोल्ड संयोजक बिंदु रायसोनी ने महिला विंग के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी एवं अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जीतो नॉर्थ से प्रमित बाफना, प्रवीण चौहान, मदन जैन, विनोद नंदावत, नितेश गांधी, राकेश पोखरना, सतीश पोरवाड़, दिनेश खींवेसरा, जीतो यूथ चेयरपर्सन अनीश भोजानी एवं महामंत्री आशीष टपरावत, जे-पॉइंट संयोजक अनीता पिरगल, एपेक्स श्रमण आरोग्यम संयोजक सुनीता गांधी, मधु दोषी, साउथ लेडीज विंग चेयरपर्सन बबीता रायसोनी, साउथ लेडीज विंग मुख्य सचिव निधि पालरेचा, मधु कटारिया, नीलम सांड, चित्रा मेहता, रेशमा पूनमिया, सरिता खींवेसरा, रेखा छाजेड़, सुमन सिंघवी, सुमन वेद मेहता, तनुजा मेहता एवं संगीता पारेख सहित जीतो लेडीज विंग बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ की प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की संयोजिका साधना धोका एवं सुमन रांका तथा सहसंयोजिका नेहा भंडारी ने संयुक्त रूप से विभिन्न समितियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाएं आवंटित कर उनका सुचारु संचालन किया।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026-28 के लिए जीतो महिला विंग के अध्यक्ष पद पर श्रीमती मीना पारस बड़ेरा के नाम की घोषणा वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाफना द्वारा की गई। कार्यसमिति द्वारा दो वर्षीय कार्यकाल के अनुभवों एवं उपलब्धियों की मंच पर प्रभावी प्रस्तुति दी गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संयोजिका सुमन रांका द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
जीतो महिला विंग ने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों की दी प्रस्तुति
Highlights
- ‘ग्लिट्ज एंड ग्लोरी-कहानी कामयाबी की’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान

