बैंग्लुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा आयोजित होने वाले “जीतो ज़ेवर एक्सपो” एवं “द ब्राइडल स्टोरी” की तैयारियाँ अपनी चरम सीमा पर हैं। यह भव्य आयोजन सितंबर माह की 5, 6 और 7 तारीख को बैंगलोर के त्रिपुरा वासनी स्थित 1 लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में आयोजित होगा। इस एक्सपो को देशभर के आभूषण एवं ब्राइडल उद्योग के लिए सबसे बड़ा मंच माना जा रहा है। एक्सपो की रूपरेखा एवं कार्यप्रणाली पर महत्वपूर्ण बैठक जीतो नॉर्थ ऑफिस, राजाजीनगर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के चेयरमैन श्री विमलजी कटारिया ने सभी का स्वागत किया ओर उन्होंने एक्सपो का विस्तृत परिचय देते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने बताया कि इस एक्सपो में देशभर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं विशेष अतिथि शामिल होंगे। एक्सपो की मार्केटिंग के लिए टीवी चैनलों, समाचार पत्रों, रेडियो, प्रमुख मार्गों पर होर्डिंग्स तथा माई गेट ऐप के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि “हम मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। प्रतिदिन आने वाले पहले 1000 विज़िटर्स के लिए विशेष गिफ्ट की व्यवस्था रहेगी, जिसके प्रायोजक हैपिलो हैं।”
महामंत्री श्री विजयजी सिंघवी ने कार्य की सुचारू रूप से क्रियान्विति और उसे और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क और पारदर्शिता ही इस एक्सपो की सफलता की कुंजी होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से समर्पण और पूरी निष्ठा के साथ योगदान देने का आग्रह किया।
एक्सपो के मुख्य प्रायोजक निर्मल ज्वैलर्स, संजय नगर तथा सह-प्रायोजक ड्रेस कोड हैं। इन प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग इस भव्य आयोजन को और भी यादगार बनाएगा। इनके सहयोग से कार्यक्रम में गुणवत्ता, भव्यता और उत्कृष्टता का विशेष समावेश होगा।
कोषाध्यक्ष श्री नरेन्द्रजी आच्छा ने जीएसटी रिपोर्ट प्रस्तुत की। एक्सपो के कन्वेनर श्री सुरेशजी गन्ना ने अब तक की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी दी और आगे की योजनाओं पर विचार साझा किए। सह-कन्वेनर श्री संजीवजी गन्ना एवं श्री प्रवीणजी दक ने भी अपने सुझाव दिए।
जीतो लेडीज़ विंग के कन्वेनर श्री नेमीचंदजी दलाल ने ब्राइडल स्टोरी के संबंध में जानकारी साझा की। श्री पंकजजी जैन ने “शून्य से शिखर तक” कार्यक्रम की जानकारी दी। श्री सुनील जी लोढ़ा ने मैट्रिमोनी प्रोग्राम हमसफर एक खोज की रूपरेखा प्रस्तुत की। श्री मदनजी मुणोत ने “जेबीएन 9x कॉन्क्लेव” की जानकारी दी। श्री प्रमीतजी बाफना ने यूथ कॉन्क्लेव की तैयारियों पर प्रकाश डाला। श्री प्रीतेश जैन एवं प्रवीण जी गन्ना ने मार्केटिंग की पूरी जानकारी दी।
बैठक में गत वर्ष के समिति सदस्य – महामंत्री श्री सुधीरजी गादिया, श्री सिद्धार्थजी बोहरा, श्री राजकुमारजी सोलंकी,एवं अतिथि सुनील जी सखलेचा, श्रेयांस गांधी को भी आमंत्रित किया गया। अंत में कोषाध्यक्ष श्री नरेन्द्रजी आच्छा ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ मीटिंग का समापन हुआ।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा आयोजित होने वाले “जीतो ज़ेवर एक्सपो” एवं “द ब्राइडल स्टोरी” की तैयारी अपनी चरम सीमा पर

