पंकज श्रीवास्तव/पटना। सीतामढ़ी से एडीए के लिए बुरी खबर आ रही है। जदयू उम्मीदवार डॉक्टर वरुण कुमार ने नामांकन के पहले ही अपना टिकट पटना आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वापस कर दिया है।
डॉक्टर वरुण कुमार का दर्द है कि पार्टी ने जरुर उन्हे एनडीए गठबंधन से टिकट दिया है लेकिन गठबंधन का सबसे बड़ा दल यानि भाजपा उनके सांसदीय क्षेत्र साथ नहीं दे रहा है। बेतहर है शर्मनाक हार से पहले ही सम्मानजनक ढंग से पार्टी को टिकट वापिस कर दी जाए। नतीजा आज वो पटना आकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लौटा दिया है। इधर एनडीए से छनकर आती खबरों पर भरोसा करें तो इस गठबंधन का सबसे बड़ा घटक दल यानि भाजपा के स्थानीय नेता पार्टी के उस निर्णय से खफा है कि सीटिग सीटों को क्यूँ जदयू को दे दिया गया? फिलहाल भाजपा कार्यकर्ताओं के इस आक्रोश पर पार्टी आलाकमान समय रहते नियंत्रण नहीं कर पाता है तो इसका सीधा लाभ महागठबंधन दल के उम्मीदवारों को होगा।
जदयू उम्मीदवार ने नामांकन से पहले लौटाया पार्टी का टिकट

