सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जंग हुई तो भारत के आगे नहीं टिक पाएगा पाकिस्तान, हो जाएगा तबाह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

जंग हुई तो भारत के आगे नहीं टिक पाएगा पाकिस्तान, हो जाएगा तबाह

Last updated: February 20, 2019 11:35 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

Pulwama Terror Attack के बाद देशभर में एक ही आवाज उठ रही है कि इस बार पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। कड़े सबक का सीधा मतलब पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने से है। यानि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का माहौल देश में बन रहा है। ऐसे में यह जान लेना भी जरूरी है कि दोनों देशों की सैन्य शक्ति कैसी है और अगर युद्ध हुआ तो कितने दिन चल सकता है। इस बात को समझना इसलिए और ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी स्पीच में युद्ध की बात कही है।
पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की बात करना बेहद आसान है, क्योंकि सिर्फ बोलने भर से न तो युद्ध पर आने वाले खर्च का पता चलता है न युद्ध में होने वाले जानमाल के नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। सैन्य ताकत ही है, जो किसी भी देश को शक्तिशाली बनाती है। अपनी सैन्य ताकत के कारण ही आज अमेरिका, चीन और रूस दुनिया के बड़े शक्तिशाली देश हैं।
हथियार ही नहीं हौसला भी बड़े काम की चीज
किसी भी जंग को जीतने के लिए हथियारों की एक बड़ी अहम भूमिका होती है। आज भारत के पास दुश्मन को मार गिराने के लिए अत्याधुनिक हथियार मौजूद हैं। भारत के पास ऐसे हथियार हैं, जो पाकिस्तान को उसी की धरती पर मटियामेट कर सकते हैं। भारत के पास ऐसे भी हथियार हैं, जो पाकिस्तानी विमानों और मिसाइलों को उड़ान भरने के साथ ही नेस्तनाबूत कर सकते हैं। हथियारों की अपनी भूमिका होती है, लेकिन किसी भी जंग को जीतने के लिए हथियारों के साथ हौसला भी बड़े काम की चीज होती है। इस वक्त जब Pulwama Terror Attack के बाद देशभर में हर किसी के रगों में खून उबल रहा है, तो जोश और जुनून हाई है। इसलिए कहा जा सकता है कि भारत में हौसले की कमी तो बिल्कुल भी नहीं है।
ऐसी है सैन्य ताकत
भारतीय सेना में कुल कर्मचारियों की बात करें तो हमारे देश में 1.2 मिलियन यानि 12 लाख से ज्यादा सैनिक हैं, जो हर समय युद्ध के लिए तैयार रहते हैं। इनके अलावा भारत के पास करीब 10 लाख रिजर्व फोर्स यानि अर्द्धसैनिक बल (बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, आरएएफ आदि) के सैनिक हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो पड़ोसी के पास करीब साढ़े छह लाख एक्टिव सैनिक हैं और करीब पांच लाख रिजर्व फोर्स है। यानि, पाकिस्तान के पास कुल करीब 11 लाख जवान हैं, जो भारत के मुकाबले अाधे हैं।
सामरिक ताकत की बात…
भारत के पास 4400 से ज्यादा युद्ध टैंक हैं। बख्तरबंद गाड़ियों की बात करें तो यह संख्या भी भारत के पास 6700 से ज्यादा है। इसके अलावा करीब 300 स्वचालित तोप व 7000 से ज्यादा अन्य तोपें भी भारत के पास हैं। 29 रॉकेट प्रोजेक्टर भी दुश्मन के दांत खट्टे करने के लिए देश के पास हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो उसके पास करीब 2700 युद्ध टैंक मौजूद हैं। पाकिस्तान के पास चीन की पुरानी बख्तरबंद गाड़ियां और हथियार हैं, जिनमें 3000 से ज्यादा बख्तरबंद गाड़िया हैं। भारत के 300 रॉकेट लॉन्चर के मुकाबले पाकिस्तान के पास करीब 150 रॉकेट लॉन्चर हैं। मतलब सामरिक ताकत में भी पाकिस्तान, भारत से लगभग आधा है।
भारतीय वायुसेना भी किसी से कम नहीं
भारतीय वायुसेना भी आसमान में उड़कर दुश्मन को धूल चटाने में महारत रखती है। भारत के पास मौजूदा वक्त में 650 से ज्यादा लड़ाकू विमान मौजूद हैं। 800 से ज्यादा हमलावर विमान और 850 से ज्यादा ट्रांसपोर्टर भी भारत के पास हैं। ट्रेनर एयरक्राफ्ट की संख्या भी 300 से ज्यादा है और 16 हमलावर हेलिकॉप्टरों सहित भारत के पास कुल 650 से ज्यादा हेलिकॉप्टर उपलब्ध हैं। पाकिस्तान के पास करीब 200 एयरक्राफ्ट, करीब 100 अटैक एयरक्राफ्ट और 300 से ज्यादा हेलिकॉप्टर भी मौजूद हैं।
दुश्मन को समुद्र में दफन कर सकती है नौसेना
किसी भी युद्ध में उस देश की नौसेना की भी अहम भूमिका होती है। भारतीय नौसेना दुनिया की किसी भी नौसेना के मुकाबले न तो हथियारों के मामले में और न ही जोश व जज्बे के मामले में पीछे है। भारत के पास 290 से ज्यादा नौसैनिक जहाज मौजूद हैं। तीन विमानवाहक पोत, 14 युद्ध पोत, 11 विध्वंशक, 20 से ज्यादा लड़ाकू जलपोत, 15 पनडुब्बियों और करीब 140 पेट्रोल एयरक्राफ्ट दुश्मन को समुद्र में दफन करने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। पाकिस्तान के पास एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं हैं और केवल पांच पनडुब्बियां मौजूद हैं।
परमाणु हथियार भी हैं अचूक
भारत एक परमाणु संपन्न देश है, लेकिन पाकिस्तान की तरह बार-बार परमाणु हमले की धमकी नहीं देता। भारत एक जिम्मेदार देश है और वह जानता है कि परमाणु हथियार का इस्तेमाल कितना घातक हो सकता है, लेकिन अपनी सुरक्षा सर्वोपरि है। भारत के पास 125 से ज्यादा परमाणु हथियार मौजूद हैं। यही नहीं, हमारी मिसाइलों की न्यूनतम रेंज 150 किलोमीटर है, जो पाकिस्तान को पूरी तरह से नेस्तनाबूत कर सकती हैं। भारत के पास ऐसी मिसाइलें भी हैं, जो चीन की सीमा को भी पार करके रूस तक पहुंच सकती हैं। अग्नि पांच की रेंज जहां 5 से 8 हजार किमी है, वहीं सूर्या मिसाइल 16 हजार किमी दूर तक मार कर सकती है। पाकिस्तान की बात करें तो उसके पास करीब 150 परमाणु हथियार हैं।
भारत के सामने कितने दिन टिकेगा पाकिस्तान
अगर भारत ऐसे हथियार का इस्तेमाल करता है, जिसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं है, यानि परमाणु हथियार की तो चंद मिनटों के अंदर ही पूरा पाकिस्तान बर्बाद हो जाएगा। युद्ध की स्थिति में आने वाले दशकों या सदियों तक भी पाकिस्तान अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता। सैन्य लड़ाई की बात करें तो पाकिस्तान के पास आर्टिलरी की भी भारी कमी है और वह 15 दिन से ज्यादा भारत के सामने नहीं टिक पाएगा। जैसा कि हम जानते हैं, पाकिस्तान छद्म युद्ध यानि आतंकियों के जरिये तो भारत को परेशान करेगा, लेकिन आमने-सामने की जंग से बचने की हर संभव कोशिश भी करेगा। इसका सबसे बड़ा उदाहरण 1965, 1971 और 1999 की भारत-पाक जंग है।

Thanks:ww.jagran.com

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article खीर की इन रेसिपी से घुलेगी मिठास
Next Article राष्ट्रपति भवन में मोहम्मद बिन का स्वागत, बोले- ‘बनाए रखे जाएं दोनों देशों के बीच संबंध’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?