विभिन्न आचार्यो का शुभाशीष व सकल जैन समाज और गुजराती जैन समाज का सहयोग
मुम्बई: आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में सकल जैन समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से जैन सामायिक फेस्टिवल ‘उत्सव विश्व मैत्री का’ एतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन 5 जनवरी को देश और विदेश की धरा पर होने जा रहा हैं। इस आयोजन को लेकर जैन धर्म के तेरापंथी, स्थानकवासी, मूर्तिपूजक व दिगम्बर चारों सम्प्रदाय के सभी पंथों में विश्व सामायिक दिवस के रूप में मनाने जैसी उत्सुकता दिखाई दे रही हैं। गुजराती जैन समाज का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी इस आयोजन को समर्थन प्रदान किया है।
विदेशों में फेडरेशन ऑफ जैन असोसिएशन नार्थ अमेरिका “जैना” ने भी इसको पूर्ण समर्थन प्रदान किया और अपने 71शाखाओं के माध्यम से सभी सेंटर में इसका आयोजन कर रही है इसके अलावा न्यूजर्सी, लंदन, टोक्यो, दुबई, हांगकांग, मलेशिया, कैलिफोर्निया, मियामी, ह्यस्टोन, नेपाल, भूटान आदि जगह भी इसका आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में तेरापंथ समाज के साधु संतों के साथ ही श्रमण संघ के चतुर्थ आचार्य डॉ शिव मुनि जी, श्रमण संघीय महामंत्री श्री सौभाग्य मुनि,राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ जी, कार्यवाहक आचार्य विजय अभयदेव सूरी,आचार्य चन्द्रानन सागर जी, साध्वी श्री डॉ चारित्र शीला जी, आचार्य श्री कलापूर्णसूरीश्वर जी के आज्ञावर्ती साध्वी अनंतदर्शना श्री जी, आचार्य प्रवर श्री सुंदरलाल जी म.सा. आदि का शुभाशीष अभातेयुप को प्राप्त हुआ है।
कार्यकम में सहयोगी संश्था के रूप में आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, अखिल भारतीय खतरगच्छ युवा परिषद अखिल भारतीय श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल, अखिल भारतीय श्री जैन युवक रत्न परिषद,तपागच्छीय प्रवर समिति(कार्यवाहक),अचलगच्छ, अजरामर सम्प्रदाय ने अपनी सहमति व भारतीय जैन संघटना ने अपना समर्थन प्रदान किया है।
मुम्बई में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश जी बाफना,राष्ट्रीय प्रभारी दीपक रांका व सह प्रभारी गौतम जी डांगी के मार्गदर्शन में मुम्बई प्रभारी राजेश कोठारी, सहप्रभारी हेमन्त धाकड़,प्रसन्न पामेचा, संदीप, हेमन्त लोढ़ा सभी शाखा परिषद के अध्यक्ष मंत्री के सहयोग से हर क्षेत्र के साधु संतों व सभी सम्प्रदाय के पदाधिकारियों एवम श्रावको से मुलाकात कर उन्हें इसमें सहभागिता हेतु प्रेरित कर रहे है। सभी का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मुम्बई में लगभग 70 जगह अभी तक तय हो चुकी है जंहा इसका आयोजन होगा। यह जानकारी मुम्बई प्रभारी राजेश कोठारी ने दी।

