सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: औरंगाबाद में स्व से शिखर कार्यशाला अंतर्गत:-मिस्टर एंड मिसेस परफेक्ट कार्यशाला
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

औरंगाबाद में स्व से शिखर कार्यशाला अंतर्गत:-मिस्टर एंड मिसेस परफेक्ट कार्यशाला

Last updated: January 1, 2020 12:05 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

औरंगाबाद। साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी आदि ठाणा 7 के सानिध्य में दंपत्ति कार्यशाला  तेरापंथ महिला मंडल के अंतर्गत रखी गई। इस मौके पर साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ने फरमाया अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल स्व से शिखर के प्रति यात्रा कराना चाहती है। जब तक हम स्व के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो हम परिवार, समाज, राष्ट्र के प्रति जागरूक कैसे होंगे ? हमें सुधरने की शुरुआत स्वयं से करनी है ।आज की विशेष चर्चा दंपत्ति के विषय में की जाएगी ।क्या आपका जीवनसाथी साथ कैसे निभा रहा है ?व्यक्ति कितने दिनों का सुख चाहता है? परस्पर संवाद के साथ मिस्टर एंड मिसेस परफेक्ट कार्यशाला की शुरुआत हुई। दंपत्ति तो बने पर परफेक्ट कैसे बने? परफेक्ट होने के लिए कौन से तत्व पर ध्यान देना चाहिए आदि अनेक प्रश्न साध्वी श्री ने रखें।
Perfect  शब्द का अर्थ समझाते हुए साध्वी श्री ने फरमाया P:- priority हमारे जीवन में प्रायोरिटी किसे है ?इस प्रश्न का श्रावक श्राविका ओं के साथ सुंदर संभाषण हुआ तथाविशेष चर्चा हुई। अपनी जिम्मेदारियों का इमानदारी से निर्वाह करना तथा परिवार के साथ हमेशा प्रसन्न रहना हम इसे प्राथमिकता दें। E:-Express  हम अपने आप को अच्छे से सबके समक्ष किस प्रकार प्रकट करते हैं प्रेजेंट करते हैं या नहीं? क्या हम इस बंधन में घुटन तो महसूस नहीं कर रहे हैं? क्योंकि प्रसन्नता तथा घुटन दोनों साथ-साथ नहीं चल सकती। खुशहाल जीवन के लिए हमें एक दूसरे से कुछ भी कहे शब्दों की शालीनता रखनी होगी। R:-Respect क्या हम अपने जीवनसाथी को रिस्पेक्ट देते हैं? इस विषय में एक भाग भाषा का समाया हुआ है।साध्वी श्री ने एक विशेष अभ्यास करने की प्रेरणा देते हुए कहा दोनों एक साथ में गुस्सा ना करें। हम एक दूसरे के प्रति एवं बच्चों के समक्ष एक दूसरे की तोहीन न करें। F:- Forgivness जीवन में छोटी-छोटी बात पर टकराहट ज्यादा होती है बड़ी बात पर तो कभी कबार होती है ।इसलिए एक दूसरे को क्षमा करना सीखें ।अपने मन को शांत रखने के लिए क्षमा करना आवश्यक है। E:- Efforts साध्वी श्री जी ने स्वावलंबन की बात बताते हुए कहां -एक दूसरे के सहयोग और शिष्टाचार का भाव जगाते हुए स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। C:- communication कम्युनिकेशन बीना तो हमारा सब काम अधूरा है ।नहीं बोलेंगे तो नुकसान ही नुकसान हो जाता है इसलिए परिवार में साथ रहते हुए कम्युनिकेशन की कला सीखनी चाहिए। T:- Trust साध्वी श्री डॉक्टर योग क्षेम प्रभा जी ने फरमाया जीवन की नींव विश्वास पर ही टिकी हुई है एक दूसरे के प्रति विश्वास के दौर में बंधना यानी शादी। वंश परंपरा आगे बढ़ने के साथ-साथ पति पत्नी का रिश्ता आगे बढ़ता है। परंतु एक दूसरे के साथ व्यवहार में पवित्रता हो।एक दूसरे से कुछ छुपा हुआ नहीं रहते हुए पवित्र रिश्ता बनना चाहिए। पति पत्नी के सुंदर रिश्ते को समझाते हुए साध्वी श्री जी ने फरमाया प्रशंसा का विकास कैसे हो? हम निंदा से कैसे बचे ? एक दूसरे के प्रति अंडरस्टैंडिंग रिश्ते को परफेक्ट बना सकती है। एक दूसरे के ईगो को इग्नोर कर किस प्रकार हम मिस्टर एंड मिसेस परफेक्ट बनकर सबके समक्ष उदाहरण बने। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए परफेक्ट बनना है तो पारस्परिक सामंजस्य तथा विश्वास का विकास करना होगा।
साध्वी श्री जी ने प्रश्न उत्तर की श्रृंखला के द्वारा श्रावक श्राविका ओके मन को झकझोर दिया। साध्वी श्री लावण्य प्रभा जी ने ‘श्रद्धा भी तू शक्ति भी’ तू इस सुंदर कृतिका की प्रस्तुति दी। तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री कविता मरले चा ने कार्यक्रम का सूत्र संचालन किया तथा तेरापंथ महिला मंडल की महिलाओं ने मंगलाचरण में सुंदर गीतिका का संगान किया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जैन सामायिक फेस्टिवल का आयोजन होगा अंतरराष्ट्रीय, ऐतिहासिक व यादगार
Next Article बल्लारीवासियों के लिए वरदान बना वर्ष का अंतिम दिन
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?