By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जैन साधना का हृदय है सामायिकः मुनि जिनेश कुमार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जैन साधना का हृदय है सामायिकः मुनि जिनेश कुमार

Last updated: September 9, 2018 5:07 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पुणे में अभिनव सामायिक का सफल प्रयोग

पुणे। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में आयोजित अभिनव सामायिक में 404 भाई बहनों ने भाग लिया। जीवन की सफलता का महत्वपूर्ण सूत्र है वर्तमान में जीना। जागरूकता व राग द्वेष से परे होकर जीना । समता से जीना। क्षमता के विकास का साधन है सामायिक। सामायिक अहं से अर्हम की यात्रा है। विभाग से समभाव की यात्रा है । जैन साधना पद्धति की आधारशिला है सामायिक । सामायिक की प्रक्रिया जैन साधना का हृदय है ।सामायिक का अर्थ है आत्मा में रमण करना व समता का विकास। चित्त  की प्रसन्नता का आधार सामायिक है। जब व्यक्ति का मन अशांत होता है तब व्यक्ति के भीतर राग द्वेष की तरंगे उठती है। वह तरंगे मन को अशांत करती है। अशांत मन समस्याओं का जन्म देता है  । समस्या से मुक्ति पाने का आधार सामायिक है । सामायिक से स्वतः ही विवाद समाप्त हो जाते हैं । 48 मिनट की  पापकारी प्रवृत्ति का त्याग कर आत्म साधना व समता का विकास करना सामायिक का उद्देश्य है। सामयिक वर्तमान में जीने की कला सिखाती है  व संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है  ।
इर्ष्या, प्रतिशोध , वैर, नफरत, घृणा , कषाय भोग,  वासना , हर्दयहीनता, विचारों की भीड़ , एकांत के अभाव से मुक्ति पाने का एक साधन सामायिक है सामायिक से अनासक्ति, अभय, पाप भीरुता का विकास होता है । सामायिक, संवर और निर्जरा की साधना है । सामायिक से क्रियात्मक पाप रुकता है और कृत पापो का शोधन होता है । भगवान महावीर ने सामायिक को साधना का सबसे बड़ा आलंबन बताया है सामायिक 2 करण 3 योग से होती है। सामायिक 10 मन के 10 वचन के 12 काया के दोष टाल कर की जाती है। जैन धर्म में पूनिया श्रावक की सामायिक को श्रेष्ठ बताया है । क्योंकि उसकी सामायिक प्रायः शुद्ध होती थी। सामायिक का मूल्य अमूल्य है । कोई स्वर्ण और हीरों के ढेर से आकाश को छू ले तथापि सामायिक का मूल्य चुकाया नहीं जा सकता । सामायिक में गणवेश का भी बहुत मूल्य होता है। गणवेश में की गई सामायिक साधुता का भाव उत्पन्न करती है । सबको सामायिक करनी चाहिए । मुनि परमानंद जी ने अभिनव सामायिक का प्रयोग करते हुए विचार रखे। इस अवसर पर तेरापंथी सभा पुणे के अध्यक्ष सुरेंद्र जी कोठारी एवं तेरापंथ युवक परिषद पुणे के अध्यक्ष दिनेश जी खिवेसरा ने भी अपने विचार रखे ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कालबादेवी में पर्युषण पर्व का तीसरा दिन अभिनव समायिक के रूप में मनाया गया
Next Article पर्युषण पर्व के तीसरे दिन भायंदर में हुए अभिनव सामायिक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फेक बोलने वालों को बैंक स्टेटमेंट दिखा दूँगा”, टॉक्सिक के ₹120 करोड़ वाले सौदे पर दिल राजू का जवाब
entertainment
February 18, 2026
जैकी श्रॉफ लेकर आए ‘मिट्टी की आवाज़’, पर्यावरण जागरूकता की अनोखी पहल
entertainment
February 18, 2026
‘द लल्ला एंथम’ में फिर गूंजा सूबेदार का संदेश, शिखर धवन ने अनिल कपूर से मिलाया हाथ
entertainment
February 18, 2026
एस के जी एंटरटेनमेंट और बेंचमार्क स्टोरीटेलर्स की अगली भव्य फ़ीचर फ़िल्म में अनूपमा परमेश्वरन
entertainment
February 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?