मुंबई:2020 बॉलीवुड की कई हस्तियों के निधन का गवाह बनता जा रहा है। अभी तक इंडस्ट्री कई जाने-माने कलाकारों को खो चुकी है। अब एक और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। श्री गणेश, अमिता का अमित जैसे टीवी शो में काम कर चुके जागेश मुकाती का 10 जून की दोपहर निधन हो गया। जागेश पिछले 4 दिन से अस्पताल में भर्ती थे और मौत से पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
जागेश टीवी शो के अलावा परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘हंसी तो फंसी’, आमिर खान की ‘मन’ और ‘ पीके’ में भी नजर आए थे। जागेश ने ज्यादातर टीवी शो और थिएटर गुजराती में किए हैं, इसलिए वे गुजराती मनोरंजन जगत का बड़ा नाम थे। हालांकि जागेश की मौत की वजह कोरोना संक्रमण है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

