By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इतिहास के खिलाफ लिखी गई मोहब्बत की दास्तान, शहनाज़ गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

इतिहास के खिलाफ लिखी गई मोहब्बत की दास्तान, शहनाज़ गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Last updated: July 15, 2026 8:50 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

कुछ प्रेम कहानियां सिर्फ याद नहीं रखी जातीं, बल्कि इतिहास बन जाती हैं। शहनाज़ गिल और जय रंधावा स्टारर ‘इश्कनामा’ ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आ रही है। अरविंदर एस. खैरा निर्देशित इस पंजाबी पीरियड रोमांस का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर पंजाब में लॉन्च कर दिया गया है, जो दर्शकों को भारत और पाकिस्तान की सरहद पर जन्मी एक अनोखी प्रेम कहानी की दुनिया में ले जाता है। जय रंधावा, शहनाज़ गिल और सौरभ सचदेवा अभिनीत यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को भारत, कनाडा और यूके में रिलीज होगी।
प्रशंसित किताब ‘हिंद पाक बॉर्डरनामा’ से प्रेरित और निम्मा व नसीमा की सच्ची कहानी पर आधारित ‘इश्कनामा’ की कहानी 1981 से 1988 के बीच भारत पाकिस्तान सीमा पर बसे पंजाब में घटित होती है। फिल्म के केंद्र में भारतीय पंजाब के एक युवा सिख शायर निम्मा और पाकिस्तानी पंजाब की मुस्लिम लड़की नसीमा की मोहब्बत है, जो बंटवारे के जख्मों और सरहदों की दीवारों के बावजूद जिंदा रहती है।
इस कहानी को और भी खास बनाती है यह सच्चाई कि निम्मा आज भी भारत में जीवित हैं, जबकि माना जाता है कि नसीमा बाद में इंग्लैंड चली गई थीं। उन्हें तलाशने की कोशिशें आज भी जारी हैं। यही वजह है कि ‘इश्कनामा’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि जीवंत इतिहास का हिस्सा है।
ट्रेलर में शानदार सिनेमैटोग्राफी, रूह को छू लेने वाला संगीत और भावनाओं से भरपूर दृश्य देखने को मिलते हैं, जो ‘इश्कनामा’ को एक ऐसी भव्य प्रेम गाथा बनाते हैं, जहां प्यार सरहदों और किस्मत दोनों को चुनौती देता है।
भारतीय म्यूजिक वीडियो की दुनिया को नया विजुअल अंदाज देने के बाद निर्देशन में कदम रख रहे निर्देशक अरविंदर एस. खैरा ने कहा, “पिछले दस सालों से मैंने चार मिनट के गानों में इंसानी जज्बातों को समेटने की कोशिश की, लेकिन कुछ कहानियां इतनी बड़ी होती हैं कि उन्हें सिर्फ एक गीत में नहीं बांधा जा सकता। ‘इश्कनामा’ ऐसी ही कहानी है। यह निम्मा और नसीमा की सच्ची दास्तान है, जिनकी मोहब्बत ने इतिहास बदल दिया। यह ट्रेलर हमारी मेहनत और प्यार की एक छोटी सी झलक है, जिसे आज हम दर्शकों के हवाले कर रहे हैं।”
शहनाज़ गिल ने कहा, “एक कलाकार के तौर पर नसीमा का किरदार निभाना मेरे लिए जैसे दोबारा जन्म लेने जैसा है। किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद वही काम होता है जो उसे चुनौती दे और उसकी सीमाओं से बाहर ले जाए। ‘इश्कनामा’ ने मेरे साथ यही किया। यह एक क्लासिक और भव्य प्रेम कहानी है, जिसमें प्यार एक क्रांति बनकर सामने आता है। यह उन सच्चे प्रेमियों की कहानी है जिन्होंने एक दूसरे के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया। इस ट्रेलर के साथ मैं अपनी कला के उस नए सफर का हिस्सा दर्शकों के साथ साझा कर रही हूं। इसे मैं हर उस इंसान को समर्पित करती हूं जिसने कभी सच्चा प्यार किया हो।”
जय रंधावा ने कहा, “‘इश्कनामा’ का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए पंजाब से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती थी। यही मिट्टी मेरी पहचान है और मैं इसका हमेशा आभारी रहूंगा। यहां लोगों ने मुझे जितना प्यार दिया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। शहनाज़ और अरविंदर के साथ यहां इस फिल्म को लॉन्च करना मेरे लिए बेहद खास रहा। यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि त्याग, इंतजार, किस्मत और उन फैसलों की कहानी है जो हमारी जिंदगी बदल देते हैं। निम्मा का किरदार निभाना मेरे लिए उन दर्शकों का शुक्रिया अदा करने जैसा है, जिन्होंने हर मोड़ पर मेरा साथ दिया। उम्मीद है कि ‘इश्कनामा’ की यह पहली झलक उन्हें जरूर पसंद आएगी।”
अरविंदर एस. खैरा के निर्देशन में बनी और सौरभ राणा द्वारा निर्मित ‘इश्कनामा’ एक सच्ची घटना से प्रेरित पीरियड रोमांस है, जिसे ‘हिंद पाक बॉर्डरनामा’ किताब से रूपांतरित किया गया है। फिल्म में जय रंधावा, शहनाज़ गिल, सौरभ सचदेवा और कई दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का संगीत बी प्राक ने तैयार किया है, जबकि गीत जानी ने लिखे हैं। ‘इश्कनामा’ 24 जुलाई 2026 को भारत, कनाडा और यूके में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का पहला गाना ‘दिल संभलता नहीं’ रिलीज़, शैल ओसवाल ने किया प्लेबैक डेब्यू
Next Article थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘उड़ने की आशा’ के 7 साल के लीप पर नेहा हरसोरा, “सेट पर बच्चे मुझे अपना बचपन याद दिलाते हैं”
entertainment
July 15, 2026
थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज
entertainment
July 15, 2026
अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का पहला गाना ‘दिल संभलता नहीं’ रिलीज़, शैल ओसवाल ने किया प्लेबैक डेब्यू
entertainment
July 15, 2026
कांदिवली में “श्री उत्सव- एक कदम स्वावलंबन की ओर” का भव्य आयोजन संपन्न
social
July 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?