By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इस्लामिक स्टेट ने पिछले साल भारत में आत्मघाती हमले की योजना बनाई थी: अमेरिका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

इस्लामिक स्टेट ने पिछले साल भारत में आत्मघाती हमले की योजना बनाई थी: अमेरिका

Last updated: November 6, 2019 10:16 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने पिछले साल भारत पर हमले की योजना बनाई थी। अमेरिका के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र के कार्यवाहक निदेशक रसेल ट्रेवर्स ने मंगलवार को सीनेट में संसदीय कमेटी के सामने यह खुलासा किया। ट्रेवर्स ने बताया कि आईएस के ‌दक्षिण एशिया में सक्रिय समूह आईएसआईएस-के (खोरासान ग्रुप) पिछले साल भारत में आत्मघाती हमले करना चाहता था। हालांकि, उसकी योजना विफल रही।
ट्रैवर्स ने भारतीय मूल की सीनेटर मैगी हसन के एक सवाल के जवाब में ये बात कही। उन्होंने कहा कि वास्तव में आईएस-के समेत आईएस की सभी शाखाएं और संगठन अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा चिंता का विषय है। आईएस-के ने अफगानिस्तान के बाहर भी हमला करने का प्रयास किया है। पिछले हफ्ते ट्रैवर्स ने कहा था कि वैश्विक रूप से आईएस की 20 से अधिक शाखाएं हैं, इनमें से कुछ अपने अभियान के लिए ड्रोन जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
‘स्टॉकहोम में हो चुका है आईएस-के का हमला’
मैगी ने संसद में कहा कि सीरिया और इराक में आईएस के खिलाफ अमेरिका की जीत के बावजूद आतंकी संगठन देश के लिए खतरा बना हुआ है। इस पर ट्रैवर्स ने कहा कि आईएस-के ने 2017 में स्टॉकहोम में हमला किया था। इसमें 5 लोग मारे गए थे। संगठन ने कुछ साल पहले न्यूयॉर्क पर भी हमले की कोशिश की थी, लेकिन एफबीआई ने उसे नाकाम कर दिया था।
9/11 की तुलना में अब कहीं ज्यादा कट्टरपंथी: ट्रैवर्स
ट्रैवर्स ने कहा कि 9/11 हमले के 18 साल बाद भी हम हिंसक चरमपंथी खतरे का सामना कर रहे हैं। आईएस-के का बड़ा नेटवर्क है। इसमें हजारों लोग शामिल हैं और यह दुनियाभर में फैले हुए हैं। हमें उन लोगों से खतरा है जो इराक और सीरिया से भागे हुए हैं। 9/11 के समय की तुलना में अब कहीं ज्यादा कट्टरपंथी हैं। अल-कायदा अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय हक्कानी नेटवर्क और अन्य आतंकी नेटवर्क से लंबे समय से जुड़ा रहा है। ये अक्सर अमेरिकी कर्मियों को निशाना बनाते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इंडियन मुजाहिदीन ने आतंकी गतिविधियों के लिए नेपाल को नया अड्डा बनाया, लश्कर-जैश से हाथ मिलाए
Next Article बस्ती जिले के अवैध नर्सिंग होम पर डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी को इस्तीफा सौंपा
national
July 25, 2026
रामायण में रावण का किरदार निभाने पर रॉकिंग स्टार यश ने की बात
entertainment
July 25, 2026
कांकलावास बांध परियोजना को मिली बड़ी प्रशासनिक गति, अब बजट स्वीकृति की ओर बढ़ा मामला
state
July 25, 2026
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने ‘द इंडिया स्टोरी’ की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
entertainment
July 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?