बस्ती ब्यूरो। सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस हर्रैया में झोलाछाप डाॅक्टर के विरूद्ध जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में झापेमारी की गयी तथा डाक्टर श्यामलराय के विरूद्ध स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि अपंजीकृत, अवैधानिक रूट से संचालित नर्सिंग होम तथा झोलाछाप डाॅक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। जिस पर तहसीलदार हरैया ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एफ आई आर दर्ज करा कर नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

