सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इस महीने के आखिर में सऊदी अरब जा सकते हैं मोदी, डोभाल ने तैयार किया बातचीत का एजेंडा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

इस महीने के आखिर में सऊदी अरब जा सकते हैं मोदी, डोभाल ने तैयार किया बातचीत का एजेंडा

Last updated: October 5, 2019 5:39 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File photo
SHARE

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में सऊदी अरब की यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि, तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मोदी यहां क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल इसी हफ्ते सऊदी अरब गए थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डोभाल की इसी यात्रा के दौरान मोदी की यात्रा पर सहमति बनी और बातचीत का एजेंडा भी तैयार किया गया।
इन्वेस्टमेंट समिट में भी हिस्सा लेंगे
खाड़ी देश इसी महीने के आखिर में इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। उनके अलावा अरब देशों के सभी राष्ट्राध्यक्ष भी यहां मौजूद रहेंगे। इनमें सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान भी शामिल हैं। समिट का आयोजन रियाद में किया जा रहा है।
डोभाल की यात्रा अहम
एनएसए डोभाल ने सऊदी अरब की यात्रा के दौरान वहां के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की थी। प्रिंस सलमान के साथ उनकी बैठक दो घंटे चली थी। माना जा रहा है कि एनएसए ने उन्हें कश्मीर के ताजा हालात की जानकारी दी थी। उन्होंने प्रिंस को ये भी बताया था कि भारत सरकार कश्मीर घाटी में विकास कार्यों पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। ज्यादातर प्रतिबंध भी हटा लिए गए हैं। इसके अलावा सऊदी तेल कंपनी अरामको पर हमले और उसके बाद के हालात पर भी चर्चा हुई थी। इसी दौरान मोदी की यात्रा का खाका भी तैयार किया गया। अरामको पहले ही रिलायंस से ऑयल सेक्टर में सहयोग का समझौता कर चुकी है।
मोदी 2016 में रियाद गए थे। सऊदी अरब की यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। सलमान इसी साल फरवरी में भारत आए थे। सऊदी ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इमरान के खिलाफ आजादी मार्च का ऐलान, कट्टरपंथी पार्टी बोली- सरकार को उखाड़ फेंकने तक आंदोलन करेंगे
Next Article अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करने की है परंपरा, भोजन कराएं और दक्षिणा दें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन
social
November 2, 2026
जयपुर में होगा ‘देवी विज्ञानम’ के ट्रेलर का भव्य अनावरण, फिल्म की स्टारकास्ट और आध्यात्मिक जगत की दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद
entertainment
November 2, 2026
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र मुंबई का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मांडवी रिसार्ट में मनाया गया
social
November 2, 2026
पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?