मैडॉक फिल्म्स लेकर आया है कॉकटेल 2 का सबसे हॉट और सबसे मस्तीभरा अंदाज़ – “माशूका”! यह हाई-एनर्जी समर ट्रैक शाहिद कपूर और कृति सेनन को उनके सबसे स्टाइलिश, ग्लैमरस और आकर्षक रूप में पेश करता है। मज़ेदार बीट्स, हल्की-फुल्की नोकझोंक और बेफिक्र केमिस्ट्री के साथ यह गाना यंग लव की उस फील को पकड़ता है, जहां सब कुछ अचानक, रोमांचक और थोड़ा सा ग्लैमरस हंगामा भरा होता है -जो एक यादगार गर्मी की पहचान बन जाता है।
यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ बना यह गाना प्रीतम ने कंपोज़ किया है, अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और इसे आवाज़ दी है राघव चैतन्य, महमूद और रुआ काय ने -साथ ही महमूद का इंटरनेशनल टच गाने को अलग ही स्टाइल देता है। “माशूका” अपने कैची हुक्स और स्टाइलिश एनर्जी के साथ ऐसा ट्रैक है जो सुनते ही जश्न का माहौल बना देता है। यह गाना पूरी तरह से एनर्जी, मूवमेंट और एटीट्यूड से भरा हुआ है। कृति सेनन पूरे गाने में बेहद ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आती हैं – कॉन्फिडेंस, सेंसुअलिटी और चुलबुलेपन के साथ हर फ्रेम में छा जाती हैं। उनका स्टाइल, उनकी बेफिक्र एनर्जी और शाहिद कपूर के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री – सब कुछ इतना आकर्षक है कि नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। शाहिद भी उतनी ही सहजता और स्टाइल के साथ उनका साथ देते हैं, जिससे दोनों की जोड़ी और भी खास बन जाती है।
गाने के बारे में शाहिद कपूर ने कहा,
“‘माशूका’ का वाइब ऐसा है जो तुरंत आपको अपनी ओर खींच लेता है। कृति और मैंने इस गाने की शूटिंग के दौरान बहुत मस्ती की, क्योंकि यह खुद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता। यह स्टाइलिश है, खेल-खेल में है और पूरी तरह मजेदार है। यह वह गाना है जो आपको थोड़ा खुलकर जीने, वॉल्यूम बढ़ाने और पल को एंजॉय करने के लिए प्रेरित करता है। पूरी तरह समर एनर्जी!” कृति सेनन ने कहा, “यह गाना एकदम अलग वाइब लेकर आता है। यह ग्रूवी है, फ्लर्टी है और मुझे सिसिली की याद दिलाता है – म्यूजिक और विज़ुअल्स दोनों में। शाहिद और मैं बस अपने मस्तीभरे अंदाज़ में थे और हमने इसे पूरी तरह एंजॉय किया। मुझे लगता है दर्शकों को यह गाना बहुत पसंद आएगा क्योंकि इसकी एनर्जी और साउंड दोनों ही बहुत फ्रेश हैं।” अपनी दमदार रिदम, शानदार केमिस्ट्री और बड़ी एनर्जी के साथ “माशूका”, कॉकटेल 2 का परफेक्ट समर पार्टी एंथम बनने के लिए तैयार है। कॉकटेल 2 19 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है- तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस बार गर्मी और भी बढ़ने वाली है!
इस गर्मी, धूप नहीं… बल्कि “माशूका” बनी कृति सेनन और शाहिद कपूर मिलकर कॉकटेल में तापमान बढ़ाने वाले हैं!

