मुंबई। आगामी ईद-उल-अज़हा (बकरी ईद) को शांति और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल जी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सपा मुंबई / महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आज़मी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर देवनार बकरा मंडी, पशु व्यापारियों और कुर्बानी के जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की।
इसमें नियमों के तहत जानवर ले जाने वाले व्यापारियों और आम लोगों को पुलिस द्वारा रास्ते में बेवजह परेशान न किया जाए। देवनार स्लाटर हाउस परिसर में पीने के साफ पानी, साफ-सुथरे शौचालयों, वाहनों के लिए पार्किंग और जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए शेड व वॉटर स्प्रिंकलर की व्यवस्था, बीमार जानवरों के लिए डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे तैनात रहे, आर्थिक राहत देते हुए बकरों की एंट्री फीस ₹20 और भैंसों की ₹200 तय की जाए, देवनार स्लाटर हाउस में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बंदोबस्त, CCTV और 24 घंटे ड्रोन से निगरानी की जाए इन प्रमुख मांगो के साथ अन्य मांगे ज्ञापन में दी गई | तथा आमदार अबू आसिम आज़मी ने मुख्य सचिव से आग्रह किया कि त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए इन सभी मांगों पर तुरंत उचित कार्रवाई की जाए।
बकरी ईद की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव के साथ बैठक; आमदार अबू आसिम आज़मी ने सौंपा ज्ञापन

