By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इस बड़े रिकॉर्ड पर विराट-रोहित का एकसाथ कब्जा, साल का किया शानदार समापन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

इस बड़े रिकॉर्ड पर विराट-रोहित का एकसाथ कब्जा, साल का किया शानदार समापन

Last updated: December 13, 2019 11:37 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहकर साल का समापन किया। रोहित और विराट ने बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में क्रमश: 71 और 70 रनों की शानदार पारी खेली। उनके इस शानदार पारी की मदद से भारत ने तीन विकेट पर 240 रन का स्कोर बनाया और विंडीज को 67 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।

इस मैच में उतरने से पहले रोहित के 2562 रन थे और 71 रनों की पारी खेलने के बाद अब उनके 2633 रन हो गए हैं। वहीं, विराट के इस मैच से पहले 2563 रन थे और 70 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद अब उनके भी 2633 रन हो गए हैं। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट अब शीर्ष पर हैं जबकि रोहित दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि दोनों बल्लेबाजों के 2633 रन हैं।

विराट ने 75 मैचों की 70 पारियों में 2633 रन बनाए हैं जबकि रोहित ने 104 मैचों की 96 पारियों में 2633 रन बनाए हैं। विराट अब तक 24 अर्धशतक लगा चुके हैं जबकि 19 अर्धशतक और चार शतक जड़ चुके हैं। विराट और रोहित के बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (2436 रन) तीसरे, पाकिस्तान के शोएब मलिक (2263 रन) चौथे और न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम (2140 रन) पांचवें नंबर पर हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश को BSF ने किया नाकाम
Next Article ब्रिटेन : धानमंत्री जाॅनसन की कंजरवेटिव पार्टी को बहुमत, कश्मीर मुद्दे पर भारत का विरोध करने वाली लेबर पार्टी की हार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?