By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ब्रिटेन : धानमंत्री जाॅनसन की कंजरवेटिव पार्टी को बहुमत, कश्मीर मुद्दे पर भारत का विरोध करने वाली लेबर पार्टी की हार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

ब्रिटेन : धानमंत्री जाॅनसन की कंजरवेटिव पार्टी को बहुमत, कश्मीर मुद्दे पर भारत का विरोध करने वाली लेबर पार्टी की हार

Last updated: December 13, 2019 12:05 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

लंदन: ब्रिटेन में शुक्रवार को आम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए। नतीजों में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सत्तासीन कंजरवेटिव पार्टी बहुमत के आंकड़े (326) को पार कर गई। विपक्षी लेबर पार्टी भी 200 सीटों की जीत के करीब है। एग्जिट पोल्स पहले ही कह चुके हैं कि जॉनसन की पार्टी आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार करेगी और 650 सीटों वाली संसद में 368 सीटें जीतेगी। वहीं विपक्ष को 191 सीटें मिलने का अनुमान है। इस चुनाव में लेबर पार्टी का नेतृत्व कर रहे जेरेमी कॉर्बिन ने नतीजों पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि वे आगे किसी भी चुनाव में पार्टी का नेतृत्व नहीं करेंगे। कॉर्बिन ने हार के पीछे ब्रेग्जिट को वजह बताया। कहा कि सामाजिक न्याय का मुद्दा आगे भी जारी रहेगा। हम वापसी करेंगे। लेबर पार्टी का संदेश हमेशा मौजूद रहेगा।

लेबर पार्टी ने सितंबर में पार्टी के वार्षिक सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर को लेकर आपातकालीन प्रस्ताव पारित किया था। इसमें पार्टी नेता जेरेमी कॉर्बिन ने क्षेत्र में प्रवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और वहां के लोगों के लिए आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग करने के लिए कहा। हालांकि, लेबर पार्टी का यह रुख ब्रिटेन सरकार के अधिकारिक रुख के विपरीत है। ब्रिटेन सरकार का मानना है कि जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है।

यूके दुनिया का सबसे महान लोकतंत्र
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुरुआती नतीजों के बाद ट्वीट कर जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, यूके दुनिया का सबसे महान लोकतंत्र है। जिन्होंने भी हमारे लिए वोट किया, जो हमारे उम्मीदवार बने, उन सबका शुक्रिया।”

हम यूके की भावनाएं नहीं समझ पाए: लेबर

इसी बीच लेबर पार्टी के अध्यक्ष इयान लेवेरी ने कहा है कि ब्रेग्जिट के लिए दूसरी बार जनमत संग्रह का प्रस्ताव देकर उनकी पार्टी ने गलती की। लेवेरी ने कहा कि इसके पीछे पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन की कोई गलती नहीं है। हम यूके के लोगों की भावनाओं को नहीं समझ पाए।

सबसे पहले ब्रेग्जिट डील पूरी होगी

भारतीय मूल की कंजरवेटिव नेता और ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा, “जीतने के बाद सरकार सबसे पहले ब्रेग्जिट डील खत्म करने का काम करेगी। यह क्रिसमस से पहले भी हो सकता है।”

ब्रेग्जिट से नतीजों पर क्या फर्क? 
ब्रिटेन में यह पांच साल में तीसरे आम चुनाव हैं। वहीं 100 साल में यह पहली बार है, जब चुनाव दिसंबर में हो रहे हैं। कंजरवेटिव पार्टी और बोरिस जॉनसन का चुनाव में साफ संदेश है,‘ब्रेग्जिट पूरा करना।’ वहीं लेबर पार्टी इस पर बातचीत और दोबारा जनमत संग्रह चाहती है। लिबरल डेमोक्रेट पार्टी ब्रेग्जिट रद्द करने के पक्ष में है। माना जा रहा है कि ब्रिटिश जनता ब्रेग्जिट पूरा करने के लिए कंजरवेटिव के पक्ष में वोट करेगी। अगर सत्ता बदली तो विपक्षी पार्टियों के पास ब्रेग्जिट पर दोबारा जनमत संग्रह कराएगी और इससे देश फिर ईयू से बाहर होने की मुश्किलों में फंस जाएगा।

नए पीएम के लिए तीन चेहरों की चर्चा, चौथी दौड़ में नहीं पर महत्वपूर्ण

उम्मीदवार पार्टी वादे
पीएम बोरिस जॉनसन कंजरवेटिव
  • ब्रेग्जिट डील पूरी करना
  • इनकम टैक्स, इंश्योरेंस में योगदान और वैट नहीं बढ़ाएंगे
  • पॉइन्ट आधारित इमिग्रेशन
जेरेमी कॉर्बिन लेबर
  • ब्रेग्जिट पर फिर बातचीत
  • उद्योगों का दोबारा राष्ट्रीयकरण
  • कॉर्पोरेट टैक्स में बढ़ोतरी, अमीरों से 5% ज्यादा टैक्स
जो स्विंसन डेमोक्रेटिक लिबरल
  • ब्रेग्जिट डील रोक देंगे
  • टैक्स में मामूली बढ़ोतरी
  • क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए अलग से फंड रखेंगे
निकोला स्टर्जन स्कॉटिश नेशलिस्ट अहम: प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। पर सरकार बनाने में बहुमत हासिल करने में इनकी पार्टी की अहम भूमिका होगी।

आगे क्या: दोबारा जनमत संग्रह संभव

1). जॉनसन अगर बहुमत हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं तो फिर वो अपनी शर्तों पर यूरोपीय संघ से अलग होंगे। इसी के लिए यह चुनाव करवाया गया है।1- जॉनसन अगर बहुमत हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं तो फिर वो अपनी शर्तों पर यूरोपीय संघ से अलग होंगे। इसी के लिए यह चुनाव करवाया गया है।

2). अगर कोई दूसरी पार्टी जीतती है या कोई अन्य प्रधानमंत्री बनता है तो मुमकिन है कि वो ब्रिटेन को लोगों के सामने ब्रेग्जिट मसले पर दूसरे जनमतसंग्रह का प्रस्ताव रखे।

3). ‘नो डील ब्रेग्ज़िट’ यानी बिना किसी समझौते के ब्रिटेन के ईयू से निकलने के आसार भी हैं पर इसका ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर होगा।

सत्ता का गणित मैजिक नंबर 326
4.57 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर 68% कुल जनसंख्या के
650 संसदीय सीटें हैं देश में 326 बहुमत का आंकड़ा
  • स्कॉटलैंड-आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम के चुनाव में शामिल होते हैं।

युवा अहम: 63 हजार युवा लिस्ट से जुड़े 
युवाओं की बढ़ती भागीदारी को यूथक्वैक कहा जा रहा है। चुनाव आयोग ने स्नैपचैट के साथ अभियान चलाकर 63 हजार से ज्यादा युवाओं को वोटिंग के लिए रजिस्टर किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इस बड़े रिकॉर्ड पर विराट-रोहित का एकसाथ कब्जा, साल का किया शानदार समापन
Next Article ईद पर आ रही हैं ‘राधे’ और अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?