By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इंटरव्यूः सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है ‘बब्लू बैचलर’ – शरमन जोशी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainmentinterview

इंटरव्यूः सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है ‘बब्लू बैचलर’ – शरमन जोशी

Last updated: March 12, 2020 12:40 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

थ्री ईडिएट्स, गोलमाल, रंग दे बसंती, फरारी की सवारी, हेट स्टोरी जैसी विभिन्न तरह की फिल्मों के जरिए अलग पहचान बना चुके शरमन जोशी की अपकमिंग फिल्म ‘बब्लू बैचलर’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ पूजा चोपड़ा एवं तेजश्री प्रधान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर हुए इंटरव्यू के दौरान शरमन ने एक सवाल के जवाब में बताया कि ‘बब्लू बैचलर’ में डबल मीटिंग डॉयलॉग नहीं है। यह एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर देखने से पता चलता है कि फिल्म ऐसे डॉयलॉग्स और सीन्स की भरमार होगी।
शरमन कहते हैं कि लखनऊ की पृष्ठभूमि में बनी ‘बब्लू बैचलर’ एक ऐसे युवा की कहानी है जो बैचलर होता है जबकि उसके परिवार वाले उसकी शादी करना चाहते हैं और लड़की की तलाश करते हैं, लेकिन वह जैसी लड़की ढूंढ़ रहा है वह मिल नहीं रही है। बाकी चीजें तो फिल्म रिलीज के बाद ही देखें।
बताते चलें कि शरमन जोशी अपने अभिनय का लोहा पहले ही मनवा चुके हैं। उन्होंने लगभग हर तरह की फिल्में की हैं। चाहे वह कॉमेडी हो, सीरियस भूमिका हो, रोमांटिक हो या कुछ और। हर जगह शरमन ने खुद को साबित किया है। उम्मीद है कि शरमन की यह फिल्म भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब होगी।
फिल्म ‘बब्लू बैचलर’ की कहानी के सवाल पर शरमन जोशी कहते हैं कि फिल्म में मै एक परफेक्ट लड़की के तलाश में हूं, जो मिलती नहीं है। शादी की उम्र बीतती जा रही है और फिर आती हैं दो लड़कियां। यही कहानी है। ऋषिकेश मुखर्जी जिस तरह की फिल्में बनाते थी, उसी तरह की सिम्पलीसिटी के साथ कहानी लिखी गई है। यह फिल्म सिचुएशनल कॉमेडी है। इसमें छोटी-छोटी कॉमेडी है। फिल्म लखनऊ में ही शूटिंग हुई है और वहीं की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। लखनऊ की भाषा का इश्तेमाल तो नहीं किया है हां, कुछ कलाकारों ने जरूर किया है। कहानी के बेसिस पर काम किया जो काफी अच्छा लगा।
आने वाले प्रोजेक्ट्स के सवाल पर शरमन ने बताया कि अगली फिल्म आंख मिचोली आने वाली है जबकि दो वेब सिरीज पर काम चल रहा है, जिनमें से एक ‘बारिश’ तथा दूसरा ‘पवन और पूजा’।
शरमन जोशी का थिएटर से बड़ा गहरा नाता रहा है। थिएटर के बारे में सवाल पर शरमन कहते हैं कि थिएटर अभी भी करता हूं, बहुत मजा आता है मुझे। मैं गुजराती थिएटर से हूं, 10 साल तक गुजराती थिएटर किया, अब हिन्दी भी कर रहा हूं।
फिल्म से कैसे जुड़े ?, इस सवाल पर शरमन ने बताया कि कहानी सुनी, अच्छी लगी और फिल्म के साथ जुड़ गए। फिल्म में चार गाने हैं शायद एक और गाना डाला गया।
सह कलाकार पूजा और तेजश्री के बारे में बात करते हुए शरमन कहते हैं कि पूजा के साथ इससे पहले एक और फिल्म कर चुका हूं ‘टॉम डिक एंड हैरी 2’, काफी मजा आया उनके साथ काम करके। तेजश्री के साथ प्ले कर चुका हूं। दोनों ही के साथ अच्छी ट्यूनिंग है। और अब ‘बब्लू बैचलर’ में हम तीनों एक साथ हैं।

  • दिनेश कुमार (dinesh@surabhisaloni.com)
TAGGED:Altair Media PRBabloo BachlorDinesh KumarHindiMovie BablooBachlorIntervewPooja ChopraSharman JoshiSurabhi SaloniTejshri Pradhan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चलने से बुजुर्गों का हृदय रहेगा स्वस्थ
Next Article महिला दिवस पर विक्रोली-कांजुरमार्ग महिला मंडल की बाइक रैली

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एमसीए वर्ल्डवाइड ने हरि माँ प्रियंका के प्रेरणादायक चेतना सत्र का सफल आयोजन किया, मुंबई में 140 लोगों ने लिया भाग
Mumbai / Maharshtra
July 22, 2026
परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, बनी रहे समता व शांति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
July 21, 2026
मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Mumbai / Maharshtra
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?