सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इन चीज़ों को बनाएं अपने ट्रिप का साथी और बचाएं बेवजह होने वाले खर्चे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

इन चीज़ों को बनाएं अपने ट्रिप का साथी और बचाएं बेवजह होने वाले खर्चे

Last updated: March 28, 2019 3:57 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

ट्रिप कितना ही छोटा क्यों न हो, तय बजट से ज्यादा पैसे खर्च हो ही जाते हैं क्योंकि जिस जगह आप जा वेकेशन के लिए जा रहे होते हैं वहां खाने-पीने से लेकर घूमने वाली जगहों के टिकट और टैक्सी बसों के किराए का कुछ अंदाजा नहीं होता। लेकिन बजट बढ़ाने के लिए सिर्फ यही चीज़ें जिम्मेदार नहीं होती कई और दूसरी चीजें भी इसमें शामिल हैं। तो कैसे ट्रिप में होने वाले एक्स्ट्रा खर्चे को आप छोटी-छोटी चीज़ों का ध्यान रखकर बचा सकते हैं। आइए जानते हैं यहां…
वॉटर बॉटल
ट्रैवलिंग में हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है वरना सिरदर्द, पेटदर्द जैसी दूसरी समस्याएं घूमने-फिरने का मजा किरकिरा कर सकती हैं लेकिन इसके लिए बार-बार पानी की नई बॉटल्स खरीदने में बहुत पैसे खर्च हो जाते हैं। तो अच्छा होगा कि आप अपने पास ऐसी बॉटल रखें जिसमें पानी खत्म होने के बाद उसे फेंकने की जगह वापस भर सकें। मार्केट में कोलैप्सिबल वाटर बॉटल मौजूद है जिसे आप आराम से 1 इंच तक फोल्ड कर सकते हैं और ये आपके बैग में ज्यादा जगह भी नहीं लेते।
फ्लाइट पर भारी डिस्काउंट का फायदा उठाने के बाद भी आपको एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ सकते हैं अगर आपके पास बहुत ज्यादा सामान है तो। और ज्यादातर लोग चुकाते हैं क्योंकि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि बैग का वजन ज्यादा हो चुका है। इससे बचने के लिए अपने पास लगेज स्केल रखें जिससे आप आसानी से कैरी किए जाने वाले बैग का वजन चेक कर सकती हैं। बहुत ज्यादा ट्रैवल करते हैं तो ये बहुत काम की एक्सेसरी है।
छाता
मौसम कैसा भी हो अपने बैग में छाता जरूर पैक करें। क्योंकि धूप हो या बारिश इसकी जरूरत ट्रिप पर पड़ती ही है। लाइटवेट होते हैं और आसानी से बैग के किसी भी कोने में फिट हो जाते हैं।
सनस्क्रीन
बीच वेकेशन या फिर ऐसी किसी जगह जा रहे हैं जहां बहुत गर्मी है तो सनस्क्रीन जरूर साथ रखें। कितने दिनों के लिए ट्रिप पर जा रहे हैं उस हिसाब से छोटी या बड़ी बॉटल लेकर जाएं। क्योंकि एयरपोर्ट या गिफ्ट शॉप से इसकी खरीददारी आपकी ढेब ढीली कर सकती हैं।
स्टेन स्टिक
ट्रैवलिंग के दौरान लॉन्ड्री के पैसे बचाने के लिए अपने साथ स्टेन स्टिक रखें जिससे कपड़ों पर लगे दाग-धब्बे आसानी से रिमूव किए जा सकते हैं और उन्हें आप बेफ्रिक होकर दोबारा पहन सकते हैं। ईज़ी टू कैरी होते हैं।
स्नैक्स
खाने-पीने में आपके अच्छे-खासे पैसे खर्च हो जाते हैं। तो इस खर्चे को आप अपने साथ अलग-अलग तरह के स्नैक्स कैरी कर आसानी से बचा सकते हैं। प्रोटीन, फाइबर से रिच ये स्नैक्स इंस्टेंट एनर्जी के लिए बेस्ट होते हैं।
रियूजेबल बैगीज़
इसे कैरी करके भी ट्रिप पर पैसे बचाना है। इससे किसी तरह के लिक्विड आइटम्स से बैग में रखी चीज़ें खराब होने का डर भी नहीं होता साथ ही इन्हें आप बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आचार्य श्री महाश्रमण जी के श्री चरणों में कृतज्ञता ज्ञापन करने पंहुचा मुंबई तेरापंथ समाज
Next Article खुशी है कि उन्होंने ‘कहो ना प्यार है’ में काम नहीं किया :करीना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?