सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आचार्य श्री महाश्रमण जी के श्री चरणों में कृतज्ञता ज्ञापन करने पंहुचा मुंबई तेरापंथ समाज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

आचार्य श्री महाश्रमण जी के श्री चरणों में कृतज्ञता ज्ञापन करने पंहुचा मुंबई तेरापंथ समाज

Last updated: March 28, 2019 5:16 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुम्बई। तमिलनाडु राज्य में स्थित कन्याकुमारी सिंधु त्रय के तट पर त्रिभुवन विभु 26 मार्च को पधारे l त्रिवेणी संगम जहां बंगाल – हिंद – अरब तीनों सागर हर्षाए हैं. ऐसी भारत वर्ष के अंतिम छोर पर तेरापंथ धर्म संघ के 11वें आचार्य आचार्य श्री महाश्रमण जी अपनी श्वेत धवल सेना के साथ कन्याकुमारी पधारे। ठीक 50 वर्ष पहले 26 मार्च को ही पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी कन्याकुमारी पधारे थे।
अचार्य महाश्रमण जी त्रिवेणी संगम के तट पर पधारे तब वहां का नजारा अद्वितीय, अकल्पनीय, अतुलनीय अविश्वसनीय सा बन गया. प्रवचन के दौरान चतुरविध धर्मसंघ ने पूज्य प्रवर कि अभीवंदना कि एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड के नेतृत्व में तेरापंथ समाज मुंबई की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ श्रावको के साथ करीब 110 सदस्यों की उपस्थिति में पूज्य प्रवर के श्री चरणो में 2023 की चतुर्मास की घोषणा के पश्चात कृतज्ञता ज्ञापन करने हेतु उपस्थित हुए।
सर्व प्रथम सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड व पूज्यप्रवर के रास्ते की सेवा में उपस्थित चेंबूर सभा के सदस्यों ने सुमधुर गीतिका के माध्यम से पूज्य प्रवर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए 2023 मर्यादा महोत्सव व पूज्य प्रवर के संयम के 50 वा साल 2023 में शुरू होने के उपलक्ष में मुंबई में कोई बड़े कार्यक्रम करने की मांग की इसके पश्चात किशनलाल डागलिया, सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड, मनोहर गोखरू, बी.सी भलावत, सलिल लोढ, अभातेयुप महामंत्री संदीप कोठारी एवं सभा मंत्री विजय पटवारी ने पूज्य प्रवर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की l
कुशल संचालन सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफना ने करते हुए पूज्य प्रवर के प्रति आभार प्रकट करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की. पूज्य प्रवर ने पावन उद्बोधन मैं मुंबई तेरापंथ समाज को सौहार्द के साथ अच्छा कार्य करने की प्रेरणा दी व मुंबई में विराजित बहुश्रुत मुनि श्री महेंद्र कुमार जी स्वामी एवं सभी चlरित्र आत्माओं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अच्छा कार्य करते रहे ऐसी मंगल कामना की l मुंबई समाज की मर्यादा महोत्सव 2023 एवं संयम के 50 वर्ष के उपलक्ष में कोई कार्यक्रम की मांग के लिए संपर्क में रहे ऐसा फरमाया।
इस मंगलमयी यात्रा पर सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ और मंत्री विजय पटवारी ने कहां की गुरुदेव के सानिध्य की यह यात्रा शब्दों में नहीं व्याख्यित कि जा सकती हैं। गुरुदेव के चेहरे की मुस्कान मानो एक अलग सी ऊर्जा शरीर में प्रवाहित कर गई हो। उनका मुस्कुराता चेहरा नजरो के सामने से हटता ही नहीं। सम्पूर्ण मुंबई का श्रावक सामान अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहा है की गुरुदेव ने हम मुंबई वाशियों पर महत्ती कृपा बरसाई है और हमें 2023 का चातुर्मास प्रदान किया हैं। सम्पूर्ण मुंबई का श्रावक समाज इस चातुर्मास को गुरुदेव के आशीर्वाद के साथ स्वर्णिम बनाने के लिए ऊर्जावान हो चूका हैं। हम सभी श्रावको एवं समाज के वरिष्ठ श्रावक श्राविकाओं के प्रति आभार प्रकट करते है जो इतनी संख्या में गुरुदेव के सम्मुख अपनी उपस्थिति दर्ज कराइ।
वही संघ शरणम् यात्रा के तहत पूज्य प्रवर की रास्ते की सेवा में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई एवं श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के नेतृत्व में मुंबई तेरापंथ समाज के श्रावक समाज पिछली 13 मार्च से आगामी 4 मई तक पूज्य प्रवर की रास्ते की सेवा एवं चौका सत्कार के रूप में लाभ ले रहा है।
सभा अध्यक्ष नरेंद्र जी व मंत्री विजय जी ने रास्ते की सेवा में सहभागी बनने वाले सभी का तेरापंथी सभा मुंबई की ओर से एवं तेरापंथ समाज की ओर से आभार प्रकट करते हुए साधुवाद के साथ उनके आध्यात्मिक जीवन की मंगल कामना की l
पूज्य प्रवर के चरणो में कृतज्ञता ज्ञापन करने हेतु श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेंद्रजी तातेड के साथ सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, किशनलाल डागलिया,रमेश धाकड़, जगदीश उमरिया, अर्जुन चौधरी, संदीप कोठारी, भूपेश कोठारी, महेश बाफना, जगदीश परमार,गौतम डांगी, नरेश सोनी, नरेश चपलोत, राजेश कोठारी के साथ Abtyp की पूरी टीम, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन मंत्री कमलेश बोहरा, माणक धींग, मदन लाल तातेड, डालचंद कोठारी, बाबूलाल समदरिया, नवरत्न गन्ना, योगेश चौधरी, महेंद्र तातेड, अशोक तातेड, शांतिलाल बरमेचा, विजय संचेती, मनोहर गोखरू, अरविंद धाकड़, संपत मादरेचा, ख्यालीलाल मादरेचा, भगवतीलाल पटवारी, प्यारचंद मेहता, कन्हैया लाल मेहता ,गणपत डागलिया, घेवर सुराणा, देवीलाल श्रीश्री माल, अमृत खाटेड, अर्जुन सिंघवी, ताराचंद बांठिया, नरेश परमार, पारस परमार, ख्याली लाल कोठारी, प्रकाश कोठारी, राजेंद्र मुणोत, गौतम कोठारी, महावीर कोठारी, ख्याली लाल कोठारी, शांतिलाल कोठारी, नरेश मादरेचा, सुंदर परमार, माणक डांगी, संपत चोरड़िया, विमल सोनी, मूलचंद लोढ़ा, अरुण ढिलाड़िया, देवीलाल श्री श्रीमाल, रमेश धोका, राजेश कोठारी इत्यादि महानुभव उपस्थित रहे। व्यवस्था में मुंबई सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा, विष्णु बाफना, विजय पटवारी, नरेंद्रजी सिंघवी, अजय डांगी, गौतम डागा, पुखराज सिरोहिया, सुनील इनटोदिया, पारस कोठारी, धीरज मेहता इत्यादि ने कृतज्ञता ज्ञापन कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल गांधी से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- सब ठीक है
Next Article इन चीज़ों को बनाएं अपने ट्रिप का साथी और बचाएं बेवजह होने वाले खर्चे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?