सुशीला मीडिया टेक प्राइवेट लिमिटेड और भरत कावड दिनेश अहीर, दीपक वाशीष द्वारा प्रस्तुत फिल्म अंतर्व्यथा का ट्रेलर पिछले दिनों अंधेरी में लांच किया गया। इस मौके की सबसे खूबसूरत और अलग बात ये रही की फिल्म का ट्रेलर किसी अभिनेता या किसी अभिनेत्री ने नहीं लांच बल्कि फिल्म के ट्रेलर को दिया अपना आशीर्वाद और दुआ किन्नरों ने अपने तहों से अंतर्व्यथा के ट्रेलर को लांच करके दिया।
इस मोके पर मौजूद रहे फिल्म के एक्टर डायरेक्टर केशव आर्य, फिल्म के निर्माता दिनेश अहीर, फिल्म में अपनी रूहानी आवाज़ देने वाले सिंगर तोचि रैना, एक्टर कुदीप सरीन। इस मोके पर सिंगर तोचि रैना ने अपनी आवाज़ से समां बंधा और साथ ही ये बताया कि कैसे फिल्म के निर्देशक और एक्टर केशव आर्य ने कितनी मेहनत और शिद्दत से फिल्म अंतर्व्यथा बनाई है और कैसे दिनेश अहीर ने उनका गाना सुनते ही ये मन बना लिए कि ये गाना फिल्म का हिस्सा होगा।
केशव आर्य ने भी इस मोके पर अपने स्ट्रगल को लोगों के सामने रखा और यह बताया कि उनके लिए ये फिल्म कितनी ख़ास है और इसे बनाने में कितनी मुश्किलें आईं पर फिर भी उन्होंने उम्मीद नहीं खोई।
क्यों वो मान्य है कि सपने उन्ही के साकार होते हैं जिनके सपनो में जान हो और पैरों से कुछ नहीं होता इरादों में उड़ान हो। चलिए अब फिल्म अंतर्व्यथा तो पहले से ही कई फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी कामयाबी का परचम लहरा चुकी है अब इंतज़ार है कि जब ये लोगों का दिल भारत में रिलीज़ होकर जीतेगी।
फ़िल्म ‘अंतर्व्यथा’ का ट्रेलर लॉच

