सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हम आतंकी कैंप बर्बाद कर देंगे और अगर ये नहीं बाज आए तो हम अंदर जाएंगे:सत्यपाल मलिक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

हम आतंकी कैंप बर्बाद कर देंगे और अगर ये नहीं बाज आए तो हम अंदर जाएंगे:सत्यपाल मलिक

Last updated: October 21, 2019 3:37 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा- यदि पड़ोसी मुल्क से बढ़ने वाली आतंकी गतिविधियों को नहीं रोका जाता तो भारत, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर देगा।
राज्यपाल मलिक ने कहा- युद्ध बुरा है। पाकिस्तान को अपना व्यवहार बदलना चाहिए। यदि वे इसे नहीं बदलते हैं तो भविष्य में जो कुछ भी होगा, वो बहुत बुरा होगा। कल जो हुआ है उससे ज्यादा होगा। उन्होंने कहा- मैं यहां के लोगों के लिए कहना चाहता हूं कि आपके सामने नया कश्मीर होगा। इसमें सहयोग कीजिए। इसे आगे ले जाइए।
रविवार को सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया 
यह बात राज्यपाल ने रविवार को पीओके स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ की गई भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर कही। दरअसल, भारतीय सेना ने पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलेरी बंदूकों का इस्तेमाल किया था। पिछले कुछ समय से यहां से आतंकियों द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ की पुरजोर कोशिश की जा रही है।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 5 अगस्त को निष्प्रभावी
5 अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को निष्प्रभावी किया था। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक रिश्तों को कमजोर करने का फैसला लिया जबकि भारत सरकार ने घाटी में सुरक्षा बलों की व्यवस्था को और भी ज्यादा पुख्ता कर दिया।
सेना की कार्रवाई में 10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए
पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में रविवार को दो भारतीय जवान शहीद हो गए, जबकि एक नागरिक की मौत हो गई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर तोपों से फायरिंग की। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को बताया था कि भारतीय सेना की कार्रवाई में करीब 10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए। साथ ही पीओके में 3 आतंकी लॉन्च पैड तबाह हो गए और एक अन्य आतंकी ठिकाने में भी नुकसान पहुंचा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तानाजी मालुसरे के रूप में सामने आए अजय
Next Article आरे वन विवाद पर SC ने कहा-हमने नहीं लगाया मेट्रो प्रोजेक्ट पर कोई स्टे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर: छठे दिन जप दिवस का आयोजन, सभा अध्यक्ष व टीम ने की साध्वी श्री के दर्शन
social
September 14, 2026
सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?