सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हल्दीघाटी महाराणा प्रताप मेवाड़ राजपूत समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

हल्दीघाटी महाराणा प्रताप मेवाड़ राजपूत समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता

Last updated: February 28, 2019 12:42 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

बीएमडब्ल्यू दहिसर विजेता, सागर बॉय कामा नालासोपारा की टीम उपविजेता
मुंबई। हल्दीघाटी महाराणा प्रताप मेवाड़ राजपूत समाज मुंबई की प्रथम एच आर पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता अध्यक्ष मोहनसिंह मोखाडा के नेतृत्व में भायंदर पश्चिम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मैदान में हजारों की संख्या में पधारें समाज बंधुओं के बीच में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। संस्था के द्वारा आयोजित प्रथम एच आर पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएमडब्ल्यू दहिसर विजेता टीम और सागर बॉय कामा नालासोपारा उपविजेता टीम रही।
एच आर पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 फरवरी को अध्यक्ष मोहनसिंह मोखाडा, पूर्व अध्यक्ष शंकरसिंह परमार, महासचिव मांगूसिंह उठंड एवं कोषाध्यक्ष हिरसिंह खरवड़ के हाथों दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलवामा में हुए देश के शहीद हुए जवानों को संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों व सभी खिलाड़ियो के द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी, प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, जय मेवाड़, जय महाराष्ट्र के जयकारों के साथ हुआ।
प्रतियोगिता में मुंबई, थाणा, पालघर, वाशी से आई सागर बॉय कामा नालासोपारा छगनसिंह परमार, हल्दीघाटी युवा सेना मुंबई सोहनसिंह कल्याण, पालघर पैंथर्स दहाणु शंकरसिंह चदाणा कदमाल, जवानसिंह दसाणा सायरा, मालाड वॉरियस लक्ष्मणसिंह खरवड़ टाटोल, हरी ॐ क्रिकेट क्लब उरण मोटासिंह दसाणा रिछेड़, रॉयल राजपूत मुलुंड लालसिंह चदाणा शिशोदा, जीएमएस टाइगर गोरेगांव ईश्वरसिंह परमार गांवगुडा, महाराणा प्रताप युवा ब्रिगेड दिवा छगनसिंह खरवड़ केलवाड़ा, बीएमडब्ल्यू दहिसर भंवरसिंह चदाणा भादवीगुड़ा, महाकाली क्लब कांदिवली खेमसिंह खरवड़ सागंठ, मोराणा सरकार शिवसिंह चदाणा विक्रोली, महाराणा युवा ब्रिगेड कुम्भलगढ़ मुंबई किशनसिंह दसाणा मेलावड़ी, प्रेमसिंह परमार भोपजी की भागल की कुल 12 टीमों के प्रवासी युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पालघर पैंथर्स डहाणु, रॉयल राजपूत मुलुंड, बीएमडब्ल्यू दहिसर, मोराणा सरकार, सागर बॉय कामा नालासोपारा, महाकाली क्लब कांदिवली, जीएमएस टाइगर गोरेगांव, महाराणा प्रताप युवा ब्रिगेड दिवा के बीच क्वाटर फाइनल का मैच हुआ। सेमीफाइनल के मैच में रॉयल राजपूत मुलुंड, बीएमडब्ल्यू दहिसर, सागर बॉय कामा, महाकाली क्लब ने प्रवेश किया और फाइनल मैच में सागर बॉय एवं बीएमडब्ल्यू के बीच जोरदार मैच हुआ जिसमें बीएमडब्ल्यू दहिसर ने विजेता बनते हुए ट्रॉफी हासिल की और सागर बॉय कामा उपविजेता टीम रही। मेन ऑफ द सीरीज बीएमडब्ल्यू के विक्रमसिंह, बेस्ट मैन महेंद्र सिंह, बेस्ट बॉलर सागर बॉय कामा के यशवंतसिंह ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता। दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन पर पूरे दिन के लिए जल और भोजन की व्यवस्था की गई थी।
क्रिकेट प्रतियोगिता में स्थानीय नगरसेवक भोईर, मेवाड़ राजपूत महासभा उदयपुर, राजसमन्द के पूर्व अध्यक्ष केशरसिंह तलादरा, मेवाड़ युवा शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक परमार, प्रवासी संदेश हिंदी दैनिक पत्रिका के संपादक अरुण उपाध्याय, अर्जुनसिंह खरवड पूना, उदय प्रताप युवा संगठन के केसरसिंह सिसोदिया, बोरीवली से डहाणु के ज्वेलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भंवरलाल के मेहता, वरिष्ठ पत्रकार मनीष पालीवाल केंचुली, महावीर मांदरेचा, पत्रकार चेतन लक्ष्कार, दिनेशसिंह उठंड कड़िया, राजूसिंह लोसिंग, ज्येतसिंह पूना, अमरसिंह उठंड कड़िया आदि अतिथियो की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियो का स्वागत शोल व सम्मान चिन्ह भेट करकर किया गया।
हल्दीघाटी महाराणा प्रताप मेवाड़ राजपूत समाज मुंबई के युवाओं द्वारा संस्था के अध्यक्ष मोहनसिंह मोखाडा को श्रीनाथ जी की तस्वीर एवं शोल भेंट करकर सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष मोहनसिंह मोखाडा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा प्रतियोगिता करवाने का एक ही उद्देश्य था कि मुंबई, थाणा, पालघर, वाशी में उदयपुर राजसमंद जिले के निवासरत युवा एक साथ खेल मैदान में एकत्रित हो और समाज में एकता के प्रतीक बने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के उपकोषाध्यक्ष लालसिंह तलादरा और निर्मलसिंह उठंड कड़िया को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई जिसे उन्होंने कम समय की अवधि होने के बावजूद भी बखूबी से निभाते हुए सफल बनाया वह सराहनीय है।
मेवाड़ युवा शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक परमार ने अपने संबोधन में कहा कि हम हर वर्ष भायंदर में होली के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिसमें सत्तीस कोम के परिवार हिस्सा लेते हैं। हम हल्दीघाटी महाराणा प्रताप मेवाड़ राजपूत समाज के मुंबई में निवासरत समाज के सभी परिवारो को इस बार होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करते है इस कार्यक्रम को रखने का हमारा एक ही उद्देश्य है सभी वर्ग के लोग एक ही मंच पर आए और मुंबई में एकता की मिसाल दे।
स्थानीय नगर सेवक जयेश भोईर ने कहा कि आपकी समाज के हजारों लोग हमारे भायंदर में रहते हैं जो महाराणा प्रताप की जन्म स्थली मेवाड़ से जुड़े हुए हैं जब कभी भी आप हमें किसी भी कार्य हेतु आधी रात में भी याद करेंगे हम उसमे पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे।
उदय प्रताप राजपूत युवा संगठन मेवाड़ की ओर से केसरसिंह सिसोदिया वणी ने 2 जून को यूपीएल 2 और 9 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशाल रैली में मुंबई समाज के सभी युवा साथियों को आमंत्रित किया।
इस कार्यक्रम मे खुमाणसिंह केसर, मनोहरसिंह कणुजा, अमरसिंह, हिम्मतसिंह रावलियाखुर्द, मनरूप सिंह काकरवा, मांगूसिंह उठंड, खीमसिंह उठंड सगरुण, भंवरसिंह चदाणा मोखाडा, डालसिंह तलादरा रावलियाखुर्द, छगनसिंह कामा, रूपसिंह गांवगुड़ा, मानसिंह, कुंवरसिंह मोखाडा, केशरसिंह सगरुण, केशरसिंह मोलेला, लालसिंह गांवगुडा, मदनसिंह अटडुम्बा, किशनसिंह परमार वसई , निर्मलसिंह कड़िया, अम्बावसिंह मचीन्द, हिरसिंह पडासली, किशनसिंह झीलवाड़ा, रायसिंह नालासोपारा, भगवतसिंह सेमा, कालूसिंह पिपड, माधुसिंह गुडा आसकरण, लालसिंह कोशीवाडा, शम्भूसिंह सलोदा, शंकरसिंह शिशोदा, लक्ष्मणसिंह मारूवास, प्रतापसिंह मोजड़ा, शंकरसिंह धोरण, शम्भूसिंह गुंडला, वगतसिंह परमार करदा, प्रेमसिंह कराई, जेपी आदि ने विशेष सहयोग देकर सफल बनाया।
हल्दीघाटी महाराणा प्रताप मेवाड़ राजपूत समाज मुंबई के सदस्य किशनसिंह बल्ला मोलेला, रामसिंह कदमाल, कालूसिंह फतेहपुर, नारायणसिंह शिशोदा, खीमसिंह फतेहपुर, सुजीतसिंह गांवगुड़ा, कालूसिंह फतेहपुर, किशनसिंह केशर, भंवरसिंह करदा, रूपसिंह सगरुण, शंकरसिंह भुताला, प्रतापसिंह एक पनिया का गुडा, कालूसिंह कणुजा, गुलाबसिंह मारूवास, मोहनसिंह अटडुम्बा, देवीसिंह केणुजा, भेरूसिंह मोखाडा, किशनसिंह सगरुण, भवंरसिंह चारकोप, मोहनसिंह गांवगुडा, सरूपसिंह, नवलसिंह धोरण, किशोरसिंह गांवगुडा, अर्जुनसिंह टाटोल, मगनसिंह डहाणु, किशोरसिंह गांवगुडा की उपस्थिति रही।
इस प्रतियोगिताओं को संस्था के उपकोषाध्यक्ष लालसिंह तलादरा, निर्मलसिंह उठंड कड़िया, शम्भूसिंह खरवड़ सलोदा, किशनसिंह खरवड़ झीलवाड़ा, मोटासिंह दसाणा रीछेड, भगवतसिंह उठंड सेमा, किशोरसिंह परमार कामा, किशनसिंह परमार फतेहपुर भायंदर, सोहनसिंह खरवड़ बोरा वाली मादड़ी, हेमन्तसिंह चदाणा शिशोदा आदि ने दिन रात एक करकर सफल बनाया। मंच का संचालन भरत राजपुरोहित सिरोही ने शानदार तरीके से निभाया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महाराष्ट्र सरकार ने पेश किया 19,784.39 करोड़ रुपये राजस्व घाटे का बजट
Next Article भारत ने पाकिस्तान को सौंपा आतंकी करतूतों का ‘काला चिट्ठा’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?