By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हेमा मालिनी और श्रीदेवी की राह पकड़ी जश्न अग्निहोत्री
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

हेमा मालिनी और श्रीदेवी की राह पकड़ी जश्न अग्निहोत्री

Last updated: November 27, 2018 6:28 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

एयर होस्टेस से एक्ट्रेस बनी दिल्ली गर्ल जश्न अग्निहोत्री ने अभी तक 100 से ज़्यादा विज्ञापन में काम किया है। कुछ म्यूजिक वीडियो में भी जश्न ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेर चुकी है। साथ ही रियलिटी शो ड्रामेबाज़ नंबर 1 शो का संचालन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
जश्न पर मधुर भंडारकर की नज़र पड़ी और उन्होंने अपनी फिल्म इंदु सरकार के एक गीत में शामिल किया फिर अनिल शर्मा ने अपने बेटे की लॉन्चिंग फ़िल्म जीनियस में भी उन्हें डीजे जश्न के रूप में पेश किया ।
जश्न को पंजाबी फिल्म ‘ चन्न तारा ‘ में बड़ा ब्रेक मिल गया । इस फ़िल्म में वह डबल रोल में नज़र आएगी ।
जश्न ने बताया कि यह एक कमर्शियल फ़िल्म है जिसमें कॉमेडी ,रोमांस और ड्रामा है। मैंने इस रोल के लिए बहुत मेहनत की है। इस रोल को बढ़िया ढंग से निभाने के लिए मैंने हेमा मालिनी की फ़िल्म सीता और गीता और श्रीदेवी की फ़िल्म चालबाज़ कई बार देखी। इस फ़िल्म के निर्देशक विनीत अटवाल और निर्माता सतनाम तातला हैं । चन तारा में पंजाबी और बॉलीवुड की मिलीजुली कास्ट है और मुझे उम्मीद है यह फ़िल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी ।
जश्न बड़ी खुशी के साथ एक बात और बताती है कि जल्द ही एक हिंदी फिल्म भी रिलीज होगी जिसमें वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।
जब उनसे पूछा गया कि आप सिर्फ बॉलीवुड में काम करने का विचार करेंगी तो वह बोली मैं एक कलाकार हूँ , मुझे अच्छे रोल करने हैं फिर चाहे हिंदी हो या कोई और भाषा। मुझे तो सिर्फ अच्छा काम करना है। लेकिन साउथ की फ़िल्म में काम करने लिए बड़ी उत्सुक हूँ। जश्न ने आगे बताया कि भले ही हॉलीवुड हमसे बेहतर है लेकिन हिंदी फिल्मों जैसी संवेदनशीलता वहाँ नज़र नहीं आती ।
– गायत्री साहू

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोहम्मद वकील का ‘ वजूद ‘ सामने आया 
Next Article मोहम्मद अजीज का निधन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?