By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले के बाद 20 हजार लोगों का पलायन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले के बाद 20 हजार लोगों का पलायन

Last updated: October 9, 2018 11:19 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अहमदाबाद। उत्तर गुजरात में एक मासूम बालिका से दुष्कर्म के बाद राज्य के कई इलाकों में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हमले हो रहे हैं। उसके बाद से भयभीत होकर अन्य राज्यों के लगभग 20 हजार लोगों के पलायन का दावा किया जा रहा है। जबकि राज्य के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने कहा कि हिंसक घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस ने एक्शन प्लान बनाया है। एसआरपी की 17 कंपनियां संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात की गई है। उनका दावा है कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर ली गई है।गुजरात में बीते एक सप्ताह से अन्य प्रांत के लोगों पर हमले हो रहे हैं। ठाकोर सेना नामक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता साबरकांठा, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद सहित कई इलाकों में बसे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निशाना बना रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक औद्योगिक इकाइयों व फैक्टि्रयों में काम कर रहे श्रमिकों के साथ भी ठाकोर सेना ने मारपीट की है। इसके बाद से गुजरात के कई शहरों से अन्य राज्यों के लोग पलायन करने लगे हैं। अब तक सैकड़ों परिवार गुजरात छोड़कर जा चुके हैं।
शिवानंद झा ने बताया कि पुलिस ने अब तक 42 मामले दर्ज कर 342 आरोपितों को पकड़ा है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलानेवालों की पहचान कर ली गई है। राज्य की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने के दो मामले दर्ज किए हैं। उधर, ठाकोर सेना के प्रमुख अल्पेश ठाकोर ने कहा कि सरकार व पुलिस ठाकोर सेना को बदनाम कर रही है। वह ठाकोर सेना को तोड़ना चाहती है। विधायक ठाकोर ने घोषणा की कि इन हमलों के मद्देनजर उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज किये गये झूठे मामलों को यदि सरकार ने वापस नहीं लिया तो वह 11 अक्टूबर से ‘सद्भावना’ उपवास करेंगे।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मसले को लेकर गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से बातचीत की है। नीतीश ने कहा ‘मैंने रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है। हम उनके संपर्क में हैं। वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिन लोगों ने अपराध किया है इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’
28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के लिए बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किये जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाये गये। इस घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में गैर- गुजरातियों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को राज्य छोड़ने का फरमान जारी किया गया।
पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने पत्रकारों को बताया कि मुख्य रूप से छह जिले (हिंसा से) प्रभावित हुए हैं।मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए है। इन जिलों में, 42 मामलें दर्ज किये गये है और अब तक 342 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान आरोपियों के नाम सामने आने के बाद और लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा। डीजीपी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राज्य रिजर्व पुलिस (सीआरपी) की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है।
डीजीपी ने कहा कि गैर-गुजराती के निवास क्षेत्रों और उन कारखानों में जहां वे काम करते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इन इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है।डीजीपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने के लिए दो मामले दर्ज किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित जिले गांधीनगर में पुलिस अधिकारियों को शिविरों का आयोजन करने और स्थानीय नेताओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल और वाहन उपलब्ध कराये गये है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल गांधी के रोड शो के दौरान गुब्बारे से लगी आग पर मांगी रिपोर्ट
Next Article अधिकारी गुजरात सरकार के संपर्क में हैं : नीतीश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?