सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गठबंधन पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ बोले- उनसे दोस्ती का मतलब ‘आत्महत्या’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

गठबंधन पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ बोले- उनसे दोस्ती का मतलब ‘आत्महत्या’

Last updated: May 10, 2019 5:46 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

संत कबीर नगर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन को दंगा कराने वालों का गठबंधन बताते हुए शुक्रवार को जनता का आह्वान किया कि इस गठजोड़ से किसी भी तरह की दोस्ती का मतलब ‘आत्महत्या’ करने जैसा होगा। योगी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डुमरियागंज और खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में आरोप लगाया कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट-खसोट की रिश्तेदारी है। यह दंगा कराने वालों का गठबंधन है। सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला तथा गरीबों और वंचितों के हक को हड़पने वाला गठबंधन है। इससे किसी भी प्रकार की दोस्ती का मतलब आत्महत्या करने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने कहा था कि जब दो झूठे मिल जाते हैं तो उनमें परस्पर स्नेह बढ़ जाता है। यही स्नेह इस वक्त सपा-बसपा गठबंधन के बीच में देखा जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव (प्रियंका गांधी) कह चुकी हैं कि कांग्रेस ‘वोटकटवा की भूमिका में है… जब कांग्रेस वोटकटवा है तो लोग उसे वोट देकर अपना वोट खराब नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने आतंकवाद के आगे घुटने टेक दिये थे। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद गरीबों और किसानों तथा नौजवानों के भले के लिये काम करने के बजाय सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने की पहल की थी। आतंकवाद की पैरवी करना देशद्रोह है। ये आतंकवादी देश की सुरक्षा के लिये खतरा हैं। सपा, बसपा कांग्रेस इस खतरे के प्रति नरम क्यों हैं?

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें देश की पुख्ता सुरक्षा और विकास कार्य अच्छे नहीं लग रहे हैं, वे लोग ही मोदी का विरोध कर रहे हैं। विरोध की हद भी देखिये, कहां तक जाती है। कोई कह रहा है कि जय श्रीराम का नारा क्यों लगाते हैं, कोई कहता है कि राम का वजूद ही नहीं था।

उन्होंने कहा कि पांच चरणों के चुनाव के बाद सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षियों में जो खलबली मची हुई है वह इस बात को दिखाती है कि वे लोग अपनी हार मान चुके हैं और इसीलिये अब गाली-गलौज पर उतारू हो गये हैं। योगी ने कहा कि यह देश को यशस्वी नेतृत्व देने का चुनाव है। इस चुनाव में नाली, खडंजा, सड़क, बिजली, पानी ज्यादा मायने नहीं रखते। इसके लिए देश की सुरक्षा और समृद्धि महत्वपूर्ण है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राफेल मामला: रिव्यू पिटिशन और राहुल के बयान पर फैसला SC ने रखा सुरक्षित
Next Article पालघर में शासन स्तंभ मंत्री मुनि सुमेरमल जी की गुणानुवाद सभा का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक
entertainment
October 4, 2026
महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज
entertainment
October 4, 2026
विविगे धम्मे माहिये क्विज पर साध्वी श्री जी के पावन सानिध्य में गोयल भवन के प्रांगण में प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन
social
October 4, 2026
एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के अपने पहले बॉलीवुड गाने ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में पहुंचाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
entertainment
October 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?