By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ग्रैंडहोम और गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को दिलाई जीत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ग्रैंडहोम और गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को दिलाई जीत

Last updated: November 5, 2019 12:48 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नेल्सन:कोलिन डि ग्रैंडहोम के अर्धशतक के बाद तेज गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 14 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 15वें ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन तेज गेंदबाजों लॉकी फर्ग्युसन (25 रन पर दो विकेट) और ब्लेयर टिकनर (25 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी।
इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड मालन ने 55 रन की पारी खेलने के अलावा जेम्स विंस (49) के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी भी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड ने ग्रैंडहोम (35 गेंद में 55 रन) के अर्धशतक की बदौलत सात विकेट पर 180 रन बनाए। ग्रैंडहोम ने रोस टेलर (24 गेंद में 24 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी भी की।
इंग्लैंड ने फील्डिंग में पहले दो मैचों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजी में अनुशासन की कमी दिखी। टीम ने आठ वाइड और दो नो बॉल फेंकी। मार्टिन गप्टिल ने सात चौकों की मदद से 17 गेंद में 33 रन बनाकर न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। वह हालांकि पैट ब्राउन की गेंद पर टॉम कुरेन को कैच दे बैठे। चार गेंद बाद कुरेन ने सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो को भी साकिब महमूद के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने छह रन बनाए।
पदार्पण कर रहे लेग स्पिनर मैट पार्किंसन ने अपनी पांचवीं ही गेंद पर टिम सीफर्ट (07) को बोल्ड कर दिया, जिससे आठवें ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 69 रन हो गया।
ग्रैंडहोम और टेलर ने इसके बाद पारी को संवारा। ग्रैंडहोम ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के मारे। कुरेन ने ग्रैंडहोम को लॉन्ग ऑन पर टॉम बेनटन के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।
साकिब ने इसके बाद टेलर को एलबीडब्ल्यू किया। टेलर ने डीआरएस का सहारा नहीं लिया जबकि रिप्ले में दिखा कि गेंद विकेटों से नहीं टकरा रही थी। जिम्मी नीशाम (20) और मिशेल सेंटनर (15) ने इसके बाद टीम का स्कोर 180 रन तक पहुंचाया। कुरेन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 7 हजार करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में CBI की देशभर में 169 जगहों पर छापेमारी जारी
Next Article एनजीटी के सामने दिल्ली के मुख्य सचिव ने माना- प्रदूषण रोकने में हमारी कार्रवाई अधूरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन्नई में ज्ञानशाला संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ,  बैनर का अनावरण
social
July 27, 2026
राम चरण की कोयंबटूर में दाहिनी कलाई की सफल सर्जरी
entertainment
July 27, 2026
मां के साथ तस्वीर शेयर कर भावुक हुए सनी देओल
entertainment
July 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने घाटकोपर ज्वेलर्स एसोसिएशन में इंश्योरेंस जागरूकता का दिया संदेश
social
July 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?