By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गोरेगांव मेवाड़ भवन में हुआ डॉ गौतम मुनि जी महाराज आदिठाणा-4 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

गोरेगांव मेवाड़ भवन में हुआ डॉ गौतम मुनि जी महाराज आदिठाणा-4 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

Last updated: July 10, 2019 9:25 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

रुपेश दुबे/सुरभि सलोनी

मुम्बई। बुधवार को जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व चातुर्मासिक महापर्व के तहत श्री वर्धमान स्थानवासी जैन श्रावक संघ (मेवाड़) मुम्बई गोरेगांव में स्थित मेवाड़ भवन में डॉ गैतममुनि जी प्रथम म. सा. के सानिध्य में श्री वैभवमुनि जी म. सा., श्री शालीभद्रमुनिजी म.सा., नवदीक्षित श्री नमनमुनिजी म.सा. आदि थाना-4 का भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश भारी संख्या में श्रावक -श्राविकाओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मेवाड़ संघ मुम्बई के अध्यक्ष किशनलाल परमार और महामंत्री रोशन वडाला के नेतृत्व और उनकी टीम के मार्गदर्शन में मेवाड भवन गोरेगांव में चातुर्मास का मंगल प्रवेश के अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रवेश कार्यक्रम की शुरुआत भव्य रैली के माध्यम से शुरुआत हुई। जिसमें पुरुष एक ही तरह के पोशाक में नजर आए। इस दौरान मेवाड़ महिला मंडल, नवयुवक मंडल, कन्या मंडल के साथ ही स्थानवासी जैन श्रावक-श्राविकाओं की भारी भीड़ देखी गयी।
कार्यक्रम में मेवाड़ महिला मंडल की टीम ने मंगलाचरण गीत गाकर म .सा. का स्वागत किया तो कन्या मंडल ने ‘भव्य चातुर्मास गुरुदेव पधारे’ स्वागत गीत गाकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुभगवन्तो के प्रवचन के दौरान सुंदर ‘सुहाना अवसर आया, किस्मत से तूने नर तन पाया’ भजन सुनकर श्रावक -श्राविकाएं भावुक हो गयीं। कार्यक्रम का संचालन मेवाड़ संघ मुम्बई के महामंत्री रोशन वडाला ने करते हुए कहा कि जप, तप, त्याग से आध्यात्मिक सफलता मिलती हैं और मानव जीवन सफल होता है। मेवाड़ संघ मुम्बई के अध्यक्ष किसनलाल परमार ने कहा कि हम लोग दिखावे के खर्चे नही करेंगे, उसकी जगह बहुत जल्द भायंदर में डायलिसिस सेंटर खोलेंगे जिससे सस्ते दर में गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा हो सकेगी। उन्होंने गैतममुनि जी म.सा. को आज डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज से गौतममुनिजी म.सा. डाक्टर गौतममुनिजी म .सा. के नाम से जाने जाएंगे, जो लोगों के मन के विकार का इलाज करेंगे। हम भी संकल्प लेते हैं कि डायलिसीस का निर्माण कर के हम भी डॉक्टर की तरह ही लोगों की सेवा करेंगे।
मेवाड़ महिला मंडल की अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा, महामंत्री कंचन सिंघवी, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने अपने ओजस्वी विचार रखे। कार्यक्रम के अंत मे डॉ गौतममुनिजी म. सा. ने अपने ओजस्वी प्रवचन से श्रावक-श्राविकाओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। जिन शासन और मेरे जीवन का सार है कि इंसान आज के दौर में दिखावे में ना पड़े। सादगी अपनाए, दिखावे के फ़िजूल खर्च में पैसे खर्च करने के बजाय डायलिसीस का निर्माण करे। उन्होंने यह भी कहा कि ये मेरा चातुर्मास नही है बल्कि जिनशासन और श्रावक -श्राविकाओं का चातुर्मास है। कार्यक्रम के दौरान गौतममुनि जी म.सा को डॉक्टरेट की मानद उधाधि प्रदान की गयी। कार्यक्रम के अंत मे मेवाड़ संघ मुंबई के अध्यक्ष किसनलाल परमार और महामंत्री रोशन वडाला ने इंदौर, समेत दूर-दराज से पधारे संघ उपसंघ के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक मोतीलालज कोठारी, प्रमुख मीठालाल सिंघवी, संरक्षक रुपलाल सांखला, एकलिंगलाल लोढ़ा, भंवरलाल बोहरा, भंवरलाल लोढ़ा, कार्यकारी संरक्षक इन्दरमल वडाला, कार्यकारी प्रमुख शांतिलाल राठौड़, उप प्रमुख प्रकाश सांखला, शंकरलाल सांखला, रिकबलाल सांखला, मांगीलाल पामेचा, भोलीलाल कोठारी, लादुलाल बाफना, नवलसिंह सुराणा, वरिष्ठ मार्गदर्शक बस्तीमल बोकडिया, भंवरलाल सांखला, कन्हैयालाल कागरेचा, जीतमल कोठारी, सुन्दरलाल ए. लोढ़ा, चांदमल कच्छारा, देवीलाल वडाला, रोशनलाल पगारिया, मनोहरलाल चपलोत, प्रकाश हिंगड़, शांतिलाल सिंघवी, राजेंद्रकुमार पगारिया, भंवरलाल पालरेचा, देवीलाल मादरेचा, सुरेन्द्र चपलोत, संपत डांगलिया, नेमीचंद इंटोदिया, आनन्दलाल सुराणा, गणेश मेहता, नारायण सिंयाल, मार्गदर्शक मनोहरलाल लोढ़ा, सुन्दरलाल सांखला, मदनलाल इंटोदिया, प्रह्हलाद सिंघवी, विजयसिंह बोहरा, विनोद सुराणा, बाबुलाल चोरडिया, हीरालाल रांका, दिनेश कोठारी, हिम्मत कच्छारा, उत्तम खरवड़, सुरेश पी. कोठारी, जयन्तीलाल परमार, डालचन्द पोखरना, ललित कोठारी, महेन्द्र मारु, निवर्तमान अध्यक्ष चतरलाल लोढ़ा, उपाध्यक्ष विनोद वडाला, लक्ष्मीलाल वडालमिया, महेन्द्र चोरडिया, भेरुलाल लोढ़ा, पारस चोरडिया, जीतमल वागरेचा, मंत्री सुरेश सोनी, फुलचंद नाहर, रणजीत कागरेचा, किशनलाल बोहरा, रमेश सिंयाल, गुणवंत खेरोदिया, हिम्मत कंठालिया, सह कोषाध्यक्ष हीरालाल चौहान, हिम्मत खरवड़, प्रचार मंत्री प्रकाश वदामा, हिम्मत खेरोदिया, पारस तातेड़, किशनलाल लोढ़ा, संगठन मंत्री नरेन्द्र नवलखा, दिनेश सिंघवी, बंटीजी चंडालिया, शोकीन पामेचा, व्यवस्था मंत्री मोहनलाल लोढ़ा, चन्द्रप्रकाश विसलोत, महावीर तातेड़, दिनेश बड़ालमिया, वरिष्ठ सलाहकार अम्बालाल मेहता, रोशनलाल बोहरा, मांगीलाल लोढ़ा, देवीलाल कच्छारा, घेवरचंद कोठारी, भगवतीलाल पोखरना, मांगीलाल वड़ाला, केशुलाल मेहता, सम्पतलाल पामेचा, सुगनलाल सिंघवी, नानालालजी बोहरा, दिनेश राजावत, रमेशजी कागरेचा, कस्तूरजी शिशोदिया, पन्नालाल कोठीफोड़ा, पारस हिंगड़, दिलीप सामर, सलाहकार प्रकाश कागरेचा, प्रकाश कच्छारा, ख्यालीलाल वडाला, महेन्द्र सुराणा, सोहनलाल सेठिया, गणेशलाल वडाला, अम्बालाल सिंघवी, शांतिलाल रांका, दिनेश पीपाड़ा, हस्तीमल पोकरना, रोशनलाल मेहता, श्यामलाल कागरेचा, ललित कागरेचा, श्याम सिंघवी, महावीर कोठारी, सचेतक हरकलाल लोढ़ा, मुख्य चुनाव अधि. भगवतीलाल लोढ़ा, सलाहकार केशुलाल लोढ़ा, नाथुलाल धाकड़, सलाहकार सुरेश एच. कोठारी आदि की उपस्थिति रही।

TAGGED:JainSamajMumbaiVardhmanSthanakwasi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनिल अंबानी की 3 कंपनियों पर फंड डायवर्जन का शक, 5500 करोड़ रु. के लेन-देन की जांच
Next Article कर्नाटक के बाद अब गोवा में भी कांग्रेस को बड़ा झटका, 10 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Mumbai / Maharshtra
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026
सीजेपी के संसद मार्च में उमड़ा युवाओं का सैलाब, पुलिस ने चलाईं लाठियां, संसद मस से निकले प्रधानमंत्री
national
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?