विकास धाकड़/ गोरेगांव। अभातेयुप के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद गोरेगांव द्वारा अभिनव सामायिक फेस्टिवल: उत्सव विश्व मैत्री का आयोजन दि: ०४ जनवरी २०२६ रविवार को प्रातः ९:०० सें १० बजें तेरापंथ भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया,,जिसमे ३५ सदस्यों की लगभग उपस्थिति रही।
तेयुप अध्यक्ष श्री सुमित चोरडिया ने सभी सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन किया। तत्पश्चात युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की उपासक श्रेणी से उपासक श्री रमेशजी सिंघवी ने सरलता से अभिनव सामायिक का महत्व सरल भाषा में विस्तृत विवरण दिया, गुरुदेव के इंगित अनुसार १ साथ, १ समय,१ संदेश,१ अभिनव सामायिक विश्व मैत्री भाव से पालन किया।
त्रिपदी वंदना करके नमस्कार महामंत्र का उच्चारण करते हुवे सामायिक का प्रत्याख्यान किया। लोगस्स कायोत्सर्ग करके सामायिक का ४ भागो मे विभक्त किया। जप, ध्यान स्वाध्यय व् त्रिगुप्ति साधना का योग प्रयोग किया। परमेष्टि वंदना संगान करके अभिनव सामायिक की पूर्णता की। तेयुप मंत्री श्री हितेश राठौड़ ने आभार ज्ञापन किया। पुरे समाज सें युवा साथियों एवं समाज सें सराहनीय उपस्थिति रही।
गोरेगांव में अभिनव सामयिक फेस्टिवल का सुंदर आयोजन

