By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ग्लेन मैकग्रा ने की भारतीय गेंदबाजों की तारीफ कहा, कहा- आप एक रात में फॉर्म नहीं खोते
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ग्लेन मैकग्रा ने की भारतीय गेंदबाजों की तारीफ कहा, कहा- आप एक रात में फॉर्म नहीं खोते

Last updated: February 27, 2020 7:37 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई:पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का भारतीय गेंदबाजी इकाई पर भरोसा कायम है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में मिली 10 विकेट की हार के बावजूद यह विश्व स्तरीय आक्रमण बना रहेगा। इशांत शर्मा ने पांच विकेट चटकाए जबकि उनके साथी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को एक एक ही विकेट मिल सका, जिससे न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन टेस्ट में एक समय छह विकेट पर 216 रन के बावजूद पहली पारी में 348 रन का स्कोर बनाया।

मैकग्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, ”मुझे अब भी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर पूरा भरोसा है। उन्हें पिछले कुछ समय से चोटों से जूझना पड़ रहा है। शर्मा वापसी कर रहे हैं और वह पांच विकेट चटकाने में सफल रहे। बुमराह को भी चोटें लगी थीं और वह वापसी कर रहे हैं। इसलिए हां, मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण विश्व स्तरीय है और इसमें कोई शक नहीं है।”

उन्होंने कहा, ”मुझे गेंदबाजी आक्रमण से कोई दिक्कत नहीं है, आप एक रात में फॉर्म नहीं गंवा देते। यह उन चीजों में शामिल रहा होगा, जिसमें टॉस काफी अंतर पैदा करता है (न्यूजीलैंड में पहले टेस्ट में), लेकिन आपको फिर भी विकेट चटकाने और रन जुटाने होते हैं।” मैकग्रा ने इशांत की प्रशंसा के साथ शमी और बुमराह के प्रदर्शन की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, ”इशांत को काफी अनुभव है, उसने पिछले दो वर्षों में शानदार तरीके से वापसी की है। मुझे लगा था कि उसका करियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खत्म हो गया है, लेकिन उसने फिर से वापसी की और वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

मैकग्रा ने कहा, ”शमी काफी अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी करता है और वह काफी अनुभवी है, वह खेल को अच्छी तरह समझता है। उन्होंने कहा, ”जसप्रीत भी छोटे रन अप से जैसे गेंदबाजी करता है, वह अलग ही है, वह गेंद को स्विंग कर सकता है, अच्छी तरह गेंद को निंयत्रित करता है।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ड्रीम डेब्यू के बाद खुद को ऑलराउंडर बनाना चाहते हैं काइल जैमीसन
Next Article मैकग्रा की टीम इंडिया को चेतावनी, स्मिथ-वॉर्नर की वापसी बढ़ाएगी मुश्किल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

 नेरुल में “एक शाम भिक्षु के नाम” संगीतमय भिक्षु भक्ति एवं युवाचार्य मनोनयन दिवस समारोह संपन्न
social
July 29, 2026
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट–2026 के अंतर्गत सायन में विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
social
July 29, 2026
दक्षिण मुंबई में आचार्य श्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष संपन्नता मनाया गया
social
July 29, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की महाघोषणा, मुख्यमुनि महावीर को बनाया युवाचार्य
social
July 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?