मुंबई। शनिवार को घाटकोपर सभा भवन में शासन श्री साध्वी श्री चन्दनबालजी के सानिध्य में मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा का स्वागत समारोह मनाया गया। साध्वी श्री राजश्री जी द्वारा कार्यकाल की सफलता के लिए प्ररणा दी, घाटकोपर महिला मंडल द्वार स्वागत गीत , मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्रजी तातेड़,तेयुप अध्यक्ष राकेश बड़ाला व महिला मंडल संयोजिका भावना चपलोत द्वारा शूभकामनाये, ज्ञानशाळा आंचलिक संयोजिका द्वारा कविता पाठ किया गया।मुम्बई महिला मंडल अद्यक्षा ने कहा कि जो दायित्व सोपा है उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने की कोशिश करेगी।छितरमलजी सिंघवी ने आज नो का प्रत्याख्यान किया।उनका अभिनंदन पत्र व साहित्य से सम्मान किया गया।पूर्व घाटकोपर सयोजिका मंजू कुमठ को श्रेष्ठ संयोजिका व घाटकोपर को सेवा के क्षेत्र में महिला मंडल अधिवेशन थाना में समानित किया गया।चतुर्माश व्यवस्था समिति मुम्बई अध्यक्ष मदन तातेड़,शिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, सुरेश राठौड़, महेंद्र तातेड़,चांदमल सोलंकी, देविलाल डांगरा आदि गणमान्य उपस्थित थे।

