मुंबई। घाटकोपर सभा भवन में शासन श्री साध्वीश्री चंदन बालाजी के सानिध्य में केंद्र द्वारा निर्देशित conection with food science – Jain food too good पर 22 अगस्त को प्रोफेशनल द्वारा प्रेजेंटेशन दी गई एवं उनके द्वारा हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी बताई गई। जज के रूप में रेणु जी बोथरा, संगीता जी गन्ना को आमंत्रित किया गया। जज के द्वारा अंतिम निर्णय लिया गया।
इसमें स्वीट्स में प्रथम द्वितीय विजेता चुने गए। स्नेक्स में भी प्रथम व द्वितीय चुने गए। सभी बहनों ने गणवेश में अपनी बहुत अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाई। रोचक आध्यात्मिक गेम द्वारा बहनों का मनोरंजन किया गया। साध्वी श्री जी ने आहार क्यों कैसे कब किस स्थान पर करें की जानकारी देकरबहनों को लाभान्वित किया तथा खानपान के साथ बच्चों में संस्कार निर्माण कैसे करें बतलाया। बहुत अच्छी संख्या में बहनों ने पार्टिसिपेट कर प्रतियोगिता में भाग लिया एवं स्वीट्स और स्नैक्स विभिन्न विभिन्न प्रकार की बना कर लाई।
सभी बहनों ने बहुत उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया। साहित्य द्वारा दोनों जजों का सम्मान किया गया। संयोजिका भावना जी चपलोत एवं सहसंयोजिका रंजना जी बाफना, रेखाजी मेहता ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम की जानकारी श्रीमती भावना चपलोत ने दी।
घाटकोपर में conection with food science – Jain food too good पर प्रोफेशनल द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन

