By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गडकरी ने कहा- अलीबाबा की तरह पोर्टल बनाएंगे, उद्योगों को बड़ा और खुला बाजार मिलेगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

गडकरी ने कहा- अलीबाबा की तरह पोर्टल बनाएंगे, उद्योगों को बड़ा और खुला बाजार मिलेगा

Last updated: June 28, 2019 11:08 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) दिवस 2019 समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि सरकार अलीबाबा की तरह एक पोर्टल बनाने पर विचार कर रही है, ताकि एमएसएमई को बड़ा और खुला बाजार मिल सके। इस पोर्टल पर उपभोक्ता अपनी पसंदीदा वस्तु को खरीद सकेंगे।

‘बेहतर बाजार के लिए पोर्टल बनाएंगे’
गडकरी ने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि आने वाले कुछ सालों में एमएसएमई का देश की जीडीपी में 50% योगदान रहे, जो कि वर्तमान में 29% है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सेक्टर 15 करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले। वर्तमान में इस सेक्टर में 11.1 करोड़ लोग कार्यरत हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘इस सेक्टर में युवाओं के भागीदार होने के साथ रिसर्च और नए प्रयोगों की बेहद जरूरत है। हमें विकास के लिए वैश्विक स्तर पर विकसित नई तकनीकों को भी इस सेक्टर में शामिल करना होगा।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘हम एक नई वेबसाइट बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं, जहां युवा अपने सुझाव, नए विचार और आविष्कार सरकार के सामने रख सकें। हम एक ऐसे बैंक का विकास करेंगे, जहां नए उद्यमियों को मदद मिलेगी।’’

कार्यक्रम में गडकरी के साथ एमएसएमई के राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी भी उपस्थित रहे। एमएसएमई सचिव अरुण कुमार पांडा ने कहा कि अलीबाबा की तर्ज पर पोर्टल बनाने को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 345 लाख करोड़ रुपए) के पार हो। मोदी का यह सपना तभी पूरा होगा, जब हम सब मिलकर इन सभी छोटे-बड़े उद्योगों एमएसएमई को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें और मिलकर काम करें।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चंद्रबाबू नायडू को नोटिस जारी, खाली करें मौजूदा सरकारी आवास
Next Article केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब एक ही कार्ड पर मिलेगा देशभर में राशन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“विलेन से कभी नफ़रत नहीं हो सकती”, विक्रांत मैसी ने बताया राजकुमार हिरानी की फिल्मों की खासियत
entertainment
June 23, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द होगा खत्म? तुलसी विरानी के सफर को लेकर बढ़ी चर्चा
entertainment
June 23, 2026
चेन्नई के अम्पा स्काईवन मॉल ( डबल ड्रिबल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
social
June 23, 2026
नीति मोहन और यासिर देसाई का ‘तेरी उम्मीद… आज भी’ नए अंदाज़ में लौटा, नई जनरेशन के लिए नई फीलिंग्स के साथ
entertainment
June 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?