फ्यू क्वोक, वियतनाम। नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क को उत्कृष्ट स्वास्थ्य इंश्योरेंस सेवाओं और ग्राहकों के प्रति निरंतर समर्पण के लिए “Top Health Insurance Business Award 2026” से सम्मानित किया गया।
वियतनाम के फ्यू क्वोक स्थित शेरेटन होटल में आयोजित समारोह में यह सम्मान कंपनी के अध्यक्ष श्री गणपत डागलिया एवं निदेशक श्रीमती मनोहरदेवी डागलिया को मणिपाल सिग्ना की मुख्य वितरण अधिकारी टीम के श्री शशांक चापेकर, श्री विशाल सुराणा एवं श्री निलेश गारिया द्वारा प्रदान किया गया।
42 वर्षों की सेवा, 30,000+ ग्राहक, 300+ पुरस्कार और 12,000+ दावों के सफल निपटारे के साथ नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने इंश्योरेंस क्षेत्र में अपनी विश्वसनीय पहचान बनाई है। यह सम्मान कंपनी की बेहतर स्वास्थ्य इंश्योरेंस समाधान, व्यक्तिगत सेवा और दावे के समय निरंतर सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने यह सम्मान अपने ग्राहकों के विश्वास और पूरी टीम की मेहनत को समर्पित किया।
गणपत डागलिया को मिला “Top Health Insurance Business Award 2026”

