मुंबई। व्हाट नेक्स्ट थीम फोर प्रोफेशनल द्वारा पांच दिवसीय एडवांस एक्सेल पर वेबिनार का आयोजन किया जो 24 जून 2020 से शुरू हुई जिसका शुभारम्भ गणेश नायक के संबोधन के साथ शुरू हु । श्री नाईक वर्तमान में एमएलए और पूर्व मंत्री है जिनका नवी मुंबई के विकास में बड़ा योगदान रहा। इन्हें नवी मुंबई का रचनाकार भी कहा जाता है । श्री नाईक ने व्हाट नेक्स्ट थीम द्वारा किए जा रहे एजुकेशनल वेबिनार की सराहना की और चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोफेशन की भी तारीफ की जो देश के आर्थिक विकास में बहुत बड़ा सहयोगी रहता है और इस महामारी के समय भी बेबीनार आयोजन कर ज्ञान में वृद्धि कर रहा है।
सीए अमित जैन ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी जिसने अब तक 100 से ज्यादा बेबीनार कर चुके है जिसमें टैक्सेशन, योगा, वसीयत,हाउसिंग सोसायटीज के नियमों (रेरा) के व्याख्यान भी रहे जिसे हाउसिंग मिनिस्टर श्री जितेन्द्र आव्हाड ने भी संबोधन किया। एक्सेल एक्सपर्ट सीए रजनी दीक्षित एवं सीए अजित जैन, प्रमुख प्रसिद्ध वक्ता हैं। सत्र में अतिथि सीए जय छैरा-सीसीएम आईसीएआई, सीए संजय निकम, पूर्व अध्यक्ष, नवी मुंबई सीए शाखा, आईसीएआई, उपस्थित रह, वेबिनार को सफल बनाया। वेलकम स्पीकर सीए.जय छैरा ने पेशेवरों के दैनिक कार्य जीवन में एक्सेल के उपयोग के महत्व को समझाया कि यह कैसे डेटा का विश्लेषण करने में मदद करता है, और दक्षता सुधार में कैसे उपयोगी होता है, बताया।
सत्र के तीसरे दिन का सीए विशाल दोषी, वाइस चेयरमैन, वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल, आईसीएआई ने भी एडवांस एक्सेल सेशन को संबोधित किया और ऐसे वेबिनार की बहुत तारीफ की और प्रेरणात्मक संदेश दिया जो स्वागतयोग्य है। मॉडरेटर सीए टी.सी. बाफना (प्रेसिडेंट जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट फेडरेशन नवी मुंबई ) ने मुख्य अतिथियों का परिचय के साथ हार्दिक अभिनन्दन किया। सीए रजनी दीक्षित ने सत्र को संबोधित किया और पिवोत टेबल , चार्ट और स्लाइसर, डैशबोर्ड आदि के उपयोग के बारे में बताया जो बहुत उपयोगी टूल्स है।
सीए संजय निकम ने सीए रजनी दीक्षित का धन्यवाद किया और व्हाट नेक्स्ट टीम के संचालक सीए अभिषेक शाह , सीए टीसी बाफना ,सीए अमित शाह , सीए करण भावसार, श्री राहुल नरवरे और अन्य द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की गई। अंत में मॉडरेटर सीए टीसी बाफना ने वोट ऑफ थैंक्स द्वारा सभी का अभिनन्दन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित कर आभार व्यक्त किया गया।
गणेश नाईक ने किया “एक्सेल ” वेबिनार का शुभारम्भ, ‘व्हाट नेक्स्ट थीम’ टीम को शुभकामनाएं

