मुंबई:अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने सोशल अकाउंट से बेहद दर्दनाक और डरावनी फोटो शेयर किया है। तापसी की इस फोटो को देखकर फैंस के हाथ-पैर की सांसे अटकती हुई नजर आ रही हैं। तापसी पन्नू द्वारा साझा की गई इस फोटो में जले हुए हाथ और प्लास्टर चढ़े पैर दिखाई दे रहा है। तापसी की ये तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस उन्हें जल्दी स्वस्थ होने और अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म ‘गेम ओवर’ की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के बीच एक्ट्रेस एक तस्वीर शेयर की है और बताया कि कैसे उन्हें सेट पर जले हुए हाथ और प्लास्टर चढ़े पैरों के साथ समय बिताना होता था। इस तस्वीर के साथ तापसी ने लिखा, ‘ठंडी वादियों में शिफॉन की साड़ी पहनकर 25 दिन रहना कठिन था इसलिए मैंने यह चुना। तापसी की यह फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है।
तापसी की इस फोटो को देखकर लग रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गई हैं। तापसी की तस्वीर देखकर फैंस काफी हैरान हैं। फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। तापसी की फोटो पर एक फैन ने लिखा है कि- ‘आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगी, चिंता मत करो।’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा-‘अपना ख्याल रखा करो मैम।’ वहीं, एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी कमेंट के जरिए तापसी का हाल पूछा है।
हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि तापसी की ये तस्वीर फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक और मेकअप है या फिर उन्हें सही में चोट लगी है। बताते चलें कि, तापसी की इस फिल्म आश्विन सरवनन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में 14 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में वे एक वीडियो गेम प्रोग्रामर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम स्वप्ना है, जो अपनी एक मेड के साथ घर में रहती हैं। तापसी आए दिन अपने सोशल अकाउंट पर फिल्म ‘गेम ओवर’ की शूटिंग से जुड़े फोटो शेयर करती रहती हैं।
‘Game Over’ की शूटिंग के दौरान घायल हुईं तापसी पन्नू!

