सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गृह राज्य मंत्री ने लोकसभा में कहा- एनआरसी पर सरकार ने अभी फैसला नहीं लिया, एनपीआर के लिए किसी को दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

गृह राज्य मंत्री ने लोकसभा में कहा- एनआरसी पर सरकार ने अभी फैसला नहीं लिया, एनपीआर के लिए किसी को दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं

Last updated: February 4, 2020 7:53 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में एनआरसी और एनपीआर पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी लाने पर फैसला नहीं किया है। वहीं, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर पर राय ने लिखित जवाब में बताया कि एनपीआर के अपडेशन के लिए किसी से कोई दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ अपने बारे में सही जानकारी देनी होगी। एनपीआर में देश की जनसंख्या और परिवार-व्यक्ति से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जाएगी। इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं लिया जाएगा। लोगों को स्वेच्छा से अपना आधार नंबर ही देना होगा। डेटा जुटाने के दौरान जिनकी नागरिकता शक के दायरे में होगी, उनका भी वेरिफिकेशन नहीं किया जाएगा। राय के मुताबिक, केंद्र सरकार अभी राज्यों से एनपीआर की चिंताओं को लेकर बातचीत कर रही है।

हेगड़े के बयान पर हंगामा, अधीर रंजन बोले- गांधी को गाली देने वाले रावण की औलाद

भाजपा नेता अनंत हेगड़े की महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा कि आज ये (भाजपा नेता) महात्मा गांधी को गाली देते हैं। ये रावण की औलाद हैं। ये लोग राम के पुजारी का अपमान कर रहे हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही हेगड़े की टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ। इसके चलते कार्यवाही को दोपहर तक स्थगित भी करना पड़ा। हेगड़े ने रविवार को  कहा था कि महात्मा गांधी का स्वतंत्रता आंदोलन एक नाटक था। इस पर विपक्षी सांसदों ने ‘भाजपा पार्टी, गोडसे पार्टी’ के पोस्टर लहराए।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि हम भाजपा के लोग सही मायने में गांधी के भक्त हैं। हम लोग ही गांधी के सच्चे अनुयायी हैं। ये (कांग्रेस नेता) सोनिया और राहुल गांधी की तरह गांधी के नकली अनुयायी हैं।

ममता बनर्जी नफरत की राजनीति कर रहीं: लॉकेट चटर्जी

बंगाल से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘‘हमारे राज्य में तो यह स्थिति है कि लोगों को सरस्वती पूजा करने की इजाजत नहीं है। यह ऐसा ही है जैसे पाकिस्तान में हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नफरत की राजनीति कर रही हैं।’’

राज्यसभा में सीएए-एनआरसी पर हंगामा

राज्यसभा में सीएए-एनआरसी और दिल्ली में हालिया फायरिंग की घटनाओं को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी सदन में ‘गोली चलाना बंद करो’ के नारे लगे। हंगामे पर सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि यह बाजार नहीं, संसद है।

निर्भया मामले में आप और भाजपा भिड़ी

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने निर्भया मामले में राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द फांसी देने के लिए राष्ट्रपति-सुप्रीम कोर्ट का दखल बेहद जरूरी है। इस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में ही दोषियों को मौत की सजा सुना दी। लेकिन जेल अधिकारियों ने दोषियों को इसकी जानकारी देने में एक साल से ज्यादा का समय लिया। यह देरी सिर्फ राज्य (दिल्ली) सरकार की वजह से हुई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दक्षिण की एक और अभिनेत्री की बॉलीवुड में एंट्री, महेश भट्ट की फ़िल्म में नज़र आएंगी अमला पॉल
Next Article कैथोलिक चर्च के दावे के बाद केंद्र का जवाब- मौजूदा कानून में “लव जिहाद” की कोई परिभाषा नहीं, ऐसा कोई केस नहीं आया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026
पर्वाधिराज पर्युषण : महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में आध्यात्मिक शुभारम्भ
social
September 8, 2026
इंग्लिश ओवन बाय मिसेज बेक्टर’स फूड स्पेशियलिटीज ने दही हांडी 2026 ‘हांडी ऑफ जॉय’ के लिए 150 महिला विश्व रिकॉर्ड धारकों के मानव पिरामिड को समर्थन दिया
Business
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?