सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फर्जी जमानतदार, सेशन कोर्ट में दिलवाईं 100 को जमानत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

फर्जी जमानतदार, सेशन कोर्ट में दिलवाईं 100 को जमानत

Last updated: August 25, 2019 10:24 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:क्राइम ब्रांच ने फर्जी जमानतदारों के जिस रैकेट का भंडाफोड़ किया था, अब उसके तार सेशन कोर्ट तक पहुंच गए हैं। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, हमने दिंडोशी सेशन कोर्ट और काला घोड़ा सेशन कोर्ट-दोनों ही जगह 50-50 ऐसे फर्जी जमानतदारोंकी शिनाख्त की है, जिन्होंने फर्जी श्योरिटी देकर कई आरोपियों को जेलसे बाहर निकलवाया। क्राइम ब्रांच ने संबंधित अदालतों को इस संबंध में पत्र भी लिखे हैं और इन फर्जी जमानतदारों से जुड़े केसों की फाइलें मंगवाई हैं। सेशन कोर्ट से जुड़ा यह खुलासा इसलिए सनसनीखेज है, क्योंकि यहां संगीन अपराधों से जुड़े उन केसों के मुकदमे चलते हैं, जिनमें आरोप साबित होने पर सात साल या उससे ऊपर की सजा होती है।
सीनियर इंस्पेक्टर विनायक मेर के अनुसार, हमने अब तक 34 केसों में 31 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। यह आंकड़ा सिर्फ क्राइम ब्रांच का है। पुलिस स्टेशनों में दर्ज केसों और आरोपियों की संख्या अलग है। मेर कहते हैं कि क्राइम ब्रांच ने अब तक 353 फर्जी जमानतदारों की शिनाख्त की है। इनमें दिंडोशी और कालाघोड़ा सेशन कोर्ट्स के भी 100 जमानतदार शामिल हैं। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने अधिकतर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट से जुड़े केसों में शामिल फर्जी जमानतदारों को पकड़ा था।
जांच टीम के पास अब तक 45 अदालतों के मामले आए हैं। इनमें से 30 में खुद अदालतें ही शिकायकर्ता हैं। शुरुआती दो केसों में क्राइम ब्रांच शिकायतकर्ता थी। बाद में दो केसों में खुद कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को एफआईआर दर्ज करने को कहा। अभी भी 11 अदालतों से जुड़े केसों में फैसला नहीं हो पाया है कि शिकायर्ता कौन होगा? क्राइम ब्रांच या अदालतें?
इसलिए बनाई गई थी SIT
पहले इस केस का इनवेस्टिगेशन सिर्फ क्राइम ब्रांच की यूनिट-वन कर रही थी। फरवरी महीने में जांच के लिए एसआईटी भी बना दी गई। एसीपी रैंक के अधिकारी को इसका चीफ बना दिया गया। तय किया गया मुंबई के सभी 12 जोन में स्थित हर क्राइम ब्रांच यूनिट से एक-एक अधिकारी व तीन-तीन सिपाहियों को इस एसआईटी में रखा जाएगा। ये सभी लोग मुंबई में सभी कोर्ट में जाएंगे और वहां जमानत मिले आरोपियों के जमानतदारों से जुड़े सभी कागजात देखेंगे। दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर जमानतदारों और आरोपियों के बारे में जानकारी निकालेंगे और जिस पुलिस स्टेशन से जुड़े केस होंगे, उन पुलिस स्टेशनों को और संबंधित कोर्ट को इस बारे में सूचित करेंगे। काम के उसी बंटबारे के बाद लगभग रोज ही किसी न किसी केस में फर्जी जमानतदारों के नाम आ रहे हैं। हर फर्जी जमानतदार न्यूनतम 50 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 3 से 5 लाख रुपये फर्जी स्योरिटी के बदले में मूल आरोपी से लेता था और फिर कोर्ट में फर्जी दस्तावेज देकर आरोपी को जेल से बाहर निकलवा देता था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यूं मनाया गया दही हंडी उत्सव
Next Article दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने स्कूल में दिया मृत बच्चे को जन्म

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रथम आंचलिक बारहव्रत कार्यशाला का सफल आयोजन
social
October 20, 2026
लोभ से मुक्त जीव आकिंचन्य हो जाता है प्राप्त : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 20, 2026
दशहरे के जश्न में ‘नई नवेली’ लेकर आई रामायण से प्रेरित बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी!
entertainment
October 20, 2026
महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे राजकुमार राव संग प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग, दादा ने कराई कोलकाता के पंडालों की सैर!
entertainment
October 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?