दोस्ती हमेशा से बॉलीवुड की सबसे प्यारी और पसंदीदा थीम रही है – चाहे कॉलेज की गलियों में हो या सड़क के कोनों पर, सपनों का पीछा करना हो या टूटे दिलों को संभालना, सिल्वर स्क्रीन ने हमें ऐसी दोस्तियां दी हैं जो बेहद निजी भी लगती हैं और हमेशा के लिए यादगार भी।
इस फ्रेंडशिप डे पर, आइए पांच ऐसे जोड़ियों को याद करें जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सिर्फ बड़े पर्दे को रौशन नहीं किया -बल्कि यह दिखाया कि आज के दौर में ‘दोस्ती’ का मतलब क्या होता है। ये रिश्ते सिर्फ फिल्मी डिवाइसेस नहीं थे – ये दिल से जुड़े, थोड़े उलझे, कभी मजेदार तो कभी गहरे – ठीक वैसे ही जैसे हमारी अपनी दोस्तियां होती हैं।
1. रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी – गली बॉय
मुहल्लों की गलियों से उठकर स्टेज तक पहुंचने की इस कहानी में मुराद (रणवीर सिंह) और एमसी शेर (सिद्धांत चतुर्वेदी) की दोस्ती ने दिल छू लिया। एमसी शेर सिर्फ एक दोस्त नहीं था -वो मुराद का मेंटर, मोटिवेटर और इमोशनल सहारा था। इन दोनों की बॉन्डिंग ने एक नई तरह की मेल फ्रेंडशिप को दिखाया -जहां न ईगो है, न जजमेंट, बस एक-दूसरे को ऊपर उठाने का जुनून और विश्वास।
2. पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा– फुकरे
फुकरे की पागलपंती भरी दुनिया में, हनी और चूचा की जोड़ी दोस्ती की उस मिसाल को दिखाती है जो पागलपन में पलती है – लेकिन भरोसे से बंधी होती है। उनके अजीबो-गरीब सपने और हंसी से भरे कारनामे जितने मजेदार थे, उतनी ही सच्ची थी उनकी दोस्ती। पुलकित और वरुण की केमिस्ट्री ने इस जोड़ी को कल्ट फेवरेट बना दिया – एक ऐसी दोस्ती जो हंसाती भी है और छूती भी है।
3. वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा – स्टूडेंट ऑफ द ईयर
रोहन और अभि की दोस्ती कॉलेज की उस फ्रेंडशिप को दर्शाती है जिसमें उत्साह भी होता है, टकराव भी, प्यार भी और टूटन भी। दोस्तों से दुश्मन और फिर दोस्त बनने तक की उनकी जर्नी ने ये दिखाया कि असली दोस्ती हर गलतफहमी और कॉम्पिटिशन से ऊपर उठ सकती है। इनकी ऑन-स्क्रीन दोस्ती में स्टाइल भी था, इमोशन भी और दिल भी।
4. ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर – जिंदगी न मिलेगी दोबारा
ये फिल्म सिर्फ एक रोड ट्रिप नहीं, बल्कि ज़िंदगी की उलझनों, अनकहे डर और दोस्ती की ताकत पर बनी एक खूबसूरत कविता थी। अर्जुन (ऋतिक) और इमरान (फरहान) की दोस्ती में समय की दूरी और पुराने राज़ थे – लेकिन एक अटूट अपनापन भी था। ये सफर माफ करने, दोबारा जुड़ने और खुद को समझने का था उन दोस्तियों के लिए एक सलाम जो वक्त के साथ और मजबूत होती जाती हैं।
5. कार्तिक आर्यन और सनी सिंह – सोनू के टीटू की स्वीटी
सोनू और टीटू की दोस्ती आज के दौर की दोस्ती को दर्शाती है- बहुत ज्यादा वफादार, थोड़ा पज़ेसिव और पूरी तरह दिल से। सोनू का टीटू को एक टॉक्सिक रिलेशनशिप से ‘बचाने’ वाला मिशन कई बहसों, मीम्स और तालियों का कारण बना। लेकिन इस रिश्ते के पीछे थी एक सच्ची भावना- प्रोटेक्शन और भरोसे की। कभी-कभी भटकाव भरा, लेकिन हमेशा गहराई से जुड़ा हुआ। यह फिल्म इस बात को साबित करती है कि प्यार की कहानियां भले खत्म हो जाएं, लेकिन दोस्ती हमेशा कायम रहती है।
फ्रेंडशिप डे स्पेशल: बॉलीवुड की सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन दोस्तियां

