मुंबई:दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूरकी जोड़ी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन जितना पसंद किया जाता है, ऑफस्क्रीन भी फैन्स इन्हें उतना ही प्यार करते थे। दोनों के बीच जब कड़वाहट आई तो इन स्टार्स के साथ-साथ फैन्स के भी दिल टूट गए। अब खबर है कि यह जोड़ी एक बार फिर से स्क्रीन पर साथ दिख सकती है।
हाल ही में एक ऐड में दीपिका और रणबीर को साथ देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड थे। फैन्स एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पक साथ देखने का इंतजार करने लगे। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और दीपिका जल्द एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। खबर है कि दोनों को अनुराग बसु ने एक फिल्म ऑफर की है। बसु ने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट भेज दी है और अब उनकी ‘हां’ का इंतजार है।
दीपिका और रणबीर इससे पहले ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘तमाशा’, ‘बचना ऐ हसीनों’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। यह इस जोड़ी का ही कमाल है कि महज इनका साथ होना ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाता है।
फिर साथ काम करेंगे दीपिका और रणबीर

