सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फिल्म रिव्यूः नफरत की आग को प्यार का दिया दिखाता गुजराती ‘रघु सीएनजी’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

फिल्म रिव्यूः नफरत की आग को प्यार का दिया दिखाता गुजराती ‘रघु सीएनजी’

Last updated: October 21, 2019 1:14 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

गुजराती फिल्म ‘रघु सीएनजी’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। जिसमें प्यार के साथ ही नफरत की ऐसी कहानी रची गई है जो बस अपने भाई की मौत का इंतकाम लेना चाहता है। लेकिन कहते हैं जहां प्यार होता है वहां नफरत भी धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो जाती है, खैर वह इतना आसान तो नहीं होता। तमाम पड़ाव, दर्द का एहसास कराते हुए अपने मुकाम तक पहुंचता है। ऐसी ही एक खूबसूरत कहानी है 18 अक्टूबर को रिलीज हुई गुजराती फिल्म ‘रघु सीएनजी’ की।
कहानीः गुजरात का एक ऑटो ड्राइवर रघु (ईथान) जो एक अन्य ऑटो ड्राइवर को ईंट से मारकर हत्या कर देता है और ट्रेन से उतरे एक पैसेंजर धवल पंभर (जगजीत सिंह वाधेर) को बेहोश करके किडनैप कर लेता है। वह सलमान खान का फैन भी है। फिर एक दिन बाद विदेश से आई एक लड़की भूमि जोशी (सरवर्य जोशी) को भी किडनैप कर लेता है। खास बात यह है कि रघु इनको सोशल मीडिया के जरिए फॉलो करते हुए किडनैपिंग को अंजाम देता है। दोनों को एक टूटे-फूटे घर में ले जाकर कैद करता है। जहां दोनों को टार्चर करता है। जब वह वहां पहुंचता है तो अलग-अलग ढंग से दोनों धमकाता है। जब वह पूछते हैं कि उन्हें क्यों लाया गया है तो नहीं बताता। इस बीच रघु की अनुपस्थिति में एकांत में बंद धवल व भूमि इस दुख की घड़ी में एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। इधर पुलिस दोनों के परिजनों द्वारा पुलिस में इनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा जाता है लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलता, क्योंकि 4 दिन बीत जाने के बाद भी फिरौती के लिए दोनों के घर कोई फोन नहीं आता। मामला काफी जटिल हो चुका है। रघु किडनैपिंग की वजह अपने छोटे भाई सुबोध के जन्मदिन पर बताता है, जो पहले ही आत्महत्या कर चुका है। सुबोध को रघु ने बड़े ही लाड़-प्यार से पढ़ाया-लिखाया था। उसके जन्मदिन पर धवल व भूमि को किडनैपिंग की वजह बताकर चला जाता है और कहता है अब जल्द ही दोनों को मार देगा। इस दौरान दोनों की गुहार सुनकर एक भेड़ चरवाहा इन्हें छुड़ाने जाता है तो रघु उसी समय पहुंच जाता है और उसकी भी पत्थर मारकर हत्या कर देता है। आखिर रघु इनका किडनैप क्यों करता है? उसके छोटे भाई से इन दोनों का क्या संबंध है। इंतकाम के बीच प्यार कैसे पनपता है? रघु इन्हें मार पाता है कि नहीं? पुलिस रघु तक पहुंच पाती है कि नहीं? यह सब जानने के लिए एक बार थिएटर जाकर इस खूबसूरत क्राइम थ्रिलर को जरूर दखें। आपको भी काफी अच्छा लगेगा, साथ ही एक शिक्षा लेकर लौटेंगे।
निर्देशन/एक्टिंग/गीतः फिल्म का निर्देशन विशाल वडा वाला ने किया है। फिल्म को अच्छी बनाने में निर्देशक की अहम भूमिका है। सनकी टाइप अपराधी रघु के किरदार में इथान ने बहुत ही उम्दा एक्टिंग की है। जगजीत और सरवर्य ने धवल व भूमि के किरदार को ठीक-ठाक निभाया है। हालांकि पूरी फिल्म में इथान सब पर भारी पड़े हैं। फिल्म का लोकेशन गुजरात के स्टेशनों, सड़कों और दूर-दराज इलाके का है, जो फिल्म को और भी खूबसूरत बनाते हैं। फिल्म का लेखन जय परमार व संजय मरवानिया ने किया है। फिल्म के गाने ठीक ठाक हैं, एक रोमांटिक सांग है जो धवल व भूमि पर फिल्माया गया है।
कुल मिलाकर गुजराती सिनेमा काफी समृद्ध इसलिए है, क्योंकि वहां काफी अच्छी फिल्में बनती हैं। यह फिल्म देखने के बाद आपको इस बात का एहसास होगा कि विषय वस्तु के मामले में भी गुजराती सिनेमा काफी आगे है। फिल्म अच्छी बन पड़ी है जो 18 अक्टूबर को रिलीज भी हो चुकी है। गुजरात सहित मुंबई के भी कई सिनेमाघरों में लगी है। एक बार जरूर देखें। परिवार के साथ देखने लायक फिल्म है।
सुरभि सलोनी की तऱफ से ‘रघु सीएनजी’ को 3.5 स्टार।
– दिनेश कुमार dinesh@surabhisaloni.com

TAGGED:FilmRevwGujratiCinemaGujratiMovieRaghuCNGRaguCNG

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article घर की छत पर विमान बनाया; मोदी ने बुलाकर पूछा- सपना तो पूरा हुआ
Next Article दीपावली पर महालक्ष्मी के साथ गणेशजी और देवी सरस्वती की पूजा क्यों की जाती है?

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?