By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फिल्म रिव्यूः हंसी-मजाक में ‘IVF’ को समझाने में कामयाब हुई ‘गुडन्यूज’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

फिल्म रिव्यूः हंसी-मजाक में ‘IVF’ को समझाने में कामयाब हुई ‘गुडन्यूज’

Last updated: December 26, 2019 9:30 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ व कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गुडन्यूज’ रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही है। करन जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का विषय ‘आईवीएफ’ है, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है। लेकिन ‘गुडन्यूज’ के माध्यम से राज मेहता हंसी-मजाक करते हुए ‘IVF’ को समझाने में कामयाब हुए हैं। फिल्म की शुरुआत ठहाकों से होती है, उसके बाद ‘IVF’ को समझाती है और अंत में भावुक कर देती है।
कहानीः ‘गुडन्यूज’ की कहानी एक अपरक्लास पंजाबी फैमिली के शादीशुदा युवाओं अरुण बत्रा (अक्षय कुमार) तथा दीप्ती बत्रा (करीना कपूर) की है। जो शुरू में नौकरी और कैरियर के चक्कर में बच्चा पैदा होने को लेकर गंभीर नहीं होते हैं, लेकिन जब वे बच्चे को लेकर गंभीर होते हैं तो बच्चे नहीं हो रहे हैं। धीरे-धीरे शादी को सात साल बीत जाने के कारण परिवार व रिश्तेदारों का दबाव व लोगों की कानाफूसी बढ़ने लगती है, जिसे लेकर दीप्ती काफी परेशान होती है। ऐसे में वरुण बत्रा अपने घर पंजाब जाता है, जहां उसकी बहन उसे मुंबई के मशहूर डॉक्टर (आदिल हुसैन) के पास जाने की सलाह देती है, दोनों जाते हैं, जहां डॉक्टर उन्हें आईवीएफ के जरिए बच्चा पैदा करने की सलाह देता है और यहीं उनकी मुलाकात एक दूसरे बत्रा कपल्स हनी बत्रा (दिलजीत दोसांझ) व मोनिका बत्रा (कियारा आडवाणी) से होती है। वह भी बच्चे की चाहत में अस्पताल आए हैं। आगे क्या होता है, खुद ही थिएटर जाकर देखें। खास बात यह है कि फिल्म में ठहाके तो लगते ही हैं, एक शानदार मैसेज देते हुए अंत में भावुक भी करती है। कुल मिलाकर डायरेक्टर राज मेहता की डेब्यू ‘गुडन्यूज’  अच्छी फिल्म बन गई है।
एक्टिंग/डायरेक्शनः अक्षय कुमार और करीना कपूर मजे हुए कलाकार हैं, तो दिलजीत दोसांझ की पहचान भी पंजाब के बड़े कलाकारों में है। कियारा की अच्छी एक्टिंग की लगातार तारीफ होती रही है। ऐसे में बिल्कुल भी शक नहीं को ये चारो ने ही ‘गुडन्यूज’ में अपनी एक्टिंग को नई ऊंचाई दी है। डॉक्टर दंपत्ति के रोल में आदिल हुसैन और टिस्का चोपड़ा ने भी अच्छी छाप छोड़ी है छोटे से किरदार में अंजना सुखानी अच्छी लगी हैं। कुल मिलाकर सभी कलाकारों ने अच्छा किया है।
‘गुडन्यूज’ के निर्देशन से राज मेहता डेब्यू कर रहे हैं जबकि इससे पहले उन्होंने कई बड़ी डायरेक्टर्स को असिस्ट किया है। उनका एक्सपीरियंस इसमें काम आया और फिल्म को एकदम कसा हुआ पॉइंट टू पॉइंट ही रखा है। जिससे दर्शक कहीं भी बोर नहीं होंगे। फिल्म को 2019 की अच्छी फिल्मों में शामिल करवाने में राज मेहता सफल हुए हैं। फिल्म के डायलॉग अच्छे बन पड़ा हैं।
म्युजिकः म्युजिक तो पहले से हिट है। फिल्म में देखने पर और भी मजेदार लगते हैं।

कुल मिलाकर#‘गुडन्यूज’ ऑल ओवर अच्छी फिल्म बन पड़ी है। जिसने फिल्म के साथ ही एक अच्छे विषय पर बात की है। एक बार थिएटर जाकर फिल्म देखें, आपको भी काफी पसंद आएगी।
सुरभि सलोनी की तरफ से फिल्म को 4 स्टार।

  • दिनेश कुमार ([email protected])
TAGGED:AkshayKumarDharmaProductionDiljeetDosanjhGoodNewwzHindiMovieKaranJoharKareenaKapoorKiaraAdvaniRevewSurabhiSaloni

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंद्रा बंदरगाह पर 2 अमेरिकी मिलिट्री ग्रेड लॉन्चिंग गियर मिले
Next Article जम्मू-कश्मीर:सरकार ने अर्धसैनिक बलों के 7200 जवान वापस बुलाए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?