सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: FIH के भारी जुर्माने पर पाकिस्तान ने कहा- इसे चुकाने की स्थिति में नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

FIH के भारी जुर्माने पर पाकिस्तान ने कहा- इसे चुकाने की स्थिति में नहीं

Last updated: April 18, 2019 7:41 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

कराची:अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने प्रो लीग प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करने पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) पर 170,000 यूरो का जुर्माना लगाया है लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीएसएफ ने कहा कि वे जुर्माने की रकम अदा करने की स्थिति में नहीं है।

पीएचएफ ने पुष्टि की कि अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रो लीग मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम नहीं भेजने पर एफआईएच ने इस हफ्ते हुई कार्यकारी बोर्ड बैठक में पाकिस्तान पर 170,000 यूरो का जुर्माना लगाया।

पीएचएफ के सचिव शाहबाज अहमद ने बुधवार को कहा कि उन्होंने एफआईएच से जुर्माने की रकम को कम करने के लिए कहा है और इसे किश्तों में इसका भुगतान करने की मांग की है।

शाहबाज ने कहा, ” मैंने एफआईएच के सदस्यों को कहा है कि प्रो लीग में टीम भेजने के लिए हमारे पास पैसे नहीं है तो हम इतना भारी जुर्माना कहा से चुकाएंगे। मैंने उनसे कहा कि उन्हें पाकिस्तान हॉकी के संकट को समझना चाहिए और जुर्माना लगाने कि जगह हमारी मदद करनी चाहिए।”

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ओलंपियन शाहबाज ने कहा, ”फिलहाल मैं इस बात को लेकर राहत महसूस कर रहा हूं कि एफआईएच ने हम पर प्रतिबंध नहीं लगाया लेकिन मैं उन्हें इस बात के लिए तैयार करने की कोशिश करूंगा कि जुर्माने को किश्तों में अदा करने की छूट दी जाए।”

एफआईएच ने पीएचएफ को 20 जून तक जुर्माने की रकम अदा करने की तारीख दी है और ऐसा नहीं करने की स्थिति में जुर्माना दोगुना हो जाएगा। शाहबाज एफआईएच के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं, जिसका नेतृत्व भारत के नरिंदर बत्रा कर रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आखिरकार जेट एयरवेज ने रोकी उड़ान, 20 हजार लोगों के सामने रोजगार का संकट
Next Article AAP गठबंधन के लिए तैयार लेकिन कांग्रेस नहीं करना चाहती कोई समझौताः संजय सिंह

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?